22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा से पहले पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस कर चुकी हैं सुसाइड, क्यों किया ऐसा

Bhojpuri Actress Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री में आज फिर से एक अभिनेत्री ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आज दोपहर 11 बजे के करीब अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगा लिया। जानिये उन 3 अभिनेत्रियों की कहानी जिन्होंने आत्महत्या करके फांसी लगा लिया।  

2 min read
Google source verification
Bhojpuri Actress Suicide

Bhojpuri Actress Suicide

रविवार को सुबह को 11 बजे वाराणसी के एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक होटल में लाश लटकती हुई मिली है। कुछ समय बाद पुलिस होटल पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है की किसी भोजपुरी एक्ट्रेस ने फ़ासी लगाई हो इससे पहले भी भोजपुरी की कई एक्ट्रेसेस की लाश फांसी पर लटकी मिली है लेकिन आज तक इसकी सही जांच का पता नहीं चल पाया है। आइये जानते है इन भोजपुरी एक्ट्रेस की कहानी।

1. 25 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने लगाई फांसी
रविवार को वाराणसी में सारनाथ के सोमेंद्र होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश उनके कमरें में लटकती हुई मिली है। जिस दिन आकांक्षा ने फांसी लगाई उसी दिन आकांक्षा का एक गाना “आरा कभी नहीं हारा” रिलीज होने जा रहा है। इस बीच आकांक्षा का इस तरह से कमरें में लाश मिलना अपने आप में एक सवाल खड़ा कर देता है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

2. भोजपुरी अभिनेत्री अनुपमा पाठक ने मरने से पहले किया फेसबुक लाइव
भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने 40 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इन्होने मरने से ठीक पहले फेसबुक पर लाइव किया था, और लास्ट में एक पोस्ट भी डाला जिसमे लिखा था ‘Bye Bye Good Night’ . जब अनुपमा ने मरने से पहले फेसबुक लाइव किया था तब उन्होंने रोते-रोते लोगो से ये कहा था कि जब कोई मर जाता है तो लोग उसके बाद पर सहानुभूति दिखाने लगते है। कोई किसी की प्रॉब्लम सॉल्व नहीं कर सकता। पहली बात तो लोग ऐसा कदम तब उठाते है जब वो हर तरह से थक हार जाता है।

अपनी मौत का खुद को ठहराया जिम्मेदार
फेसबुक लाइव के दौरान अनुपमा ने खुद ये कहा की अगर आज मै मर जाती हूं तो इसकी जिम्मेदार मैं खुद हूँ। इसके लिए पुलिस, मीडिया, सामाज या किसी और को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

3. 30 से अधिक फ़िल्में कर चुकी अभिनेत्री रूबी सिंह की आत्महत्या
भोजपुरी में 30 से अधिक फ़िल्में कर चुकी अभिनेत्री रूबी सिंह की आत्महत्या भी अपने आप में एक सवाल खड़ा कर देता है। अभिनेत्री रूबी सिंह की लाश भी उनके कमरे में लटकती हुई मिली थी। जिसपे पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री रूबी सिंह की लाश उनके फ्लैट के पंखे से लटकी हुई मिली है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि संभवतः प्रेम प्रसंग या फिर किसी धोखाधड़ी का शिकार होने की वजह से रूबी ने खुदकुशी करने जैसा कदम उठाया होगा।