script

भारत के अतीत से वर्तमान तक की थाती है BHU का भारत कला भवन

locationवाराणसीPublished: Jan 11, 2018 02:59:31 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

काशी कथा की टीम ने अपने शोध में भारत कला भवन के जन्म से लेकर वर्तमान तक की परिस्थितियों का किया है जिक्र।

भारत कला भवन बीएचयू

भारत कला भवन बीएचयू

डॉ अजय कृष्ण चतुर्वेदी

वाराणसी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में एक ऐसा संग्रहालय है जिसमें जाने वाले को संपूर्ण भारत का ज्ञान हो सकता है। अगर यह कहा जाए कि एक तरह से यह भारत की कला, संस्कृति, सभ्यता, परंपरा का अनूठा संगम है तो अतिशयोक्ति न होगी। इस अनूठे संग्रहालय के बारे में हाल ही में काशी कथा नामक साहित्यिक संस्था ने शोध किया है। यह जानकारी बीएचयू से डीलिट करने वाले डॉ अवधेश दीक्षित ने पत्रिका को दी। उन्होंने बताया कि काशी को जानने और उसे आम लोगों तक परोसने में जुटे जगनारायण,बलराम यादव, अरविंद मिश्र और राकेश कुमार यादव ने खास मेहनत की है। प्रस्तुत है जगनारायण व साथियों के शब्दों में बीएचयू का भारत कला भवन की गाथा…
बीएचयू स्थित भारत कला भवन भारतीय कला-साहित्य इतिहास एवं सांस्कृतिक सामग्रियों से युक्त भारत के समृद्धतम् संग्रहालयों में से एक है। काशी अपने उद्भव काल से ही भारतीय आध्यात्म, दर्शन, साहित्य संगीत और कला का केन्द्र रहा है। भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में गौरवान्वित विश्व के इस प्राचीनतम जीवित महानगर का अतीत अनेक उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। कला और संस्कृति के क्षेत्र में इस महानगर को सारी दुनिया में विशेष स्थान प्राप्त है। यहां की प्राचीन मूर्ति कला स्थापत्य कला और चित्रकारी की चर्चा भारत ही नहीं बल्लिक विदेशों में भी होती रहती है। काशी की माटी में भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य तथा दर्शन और आध्यात्म की सुगंध रची-बसी है। यहां के जन-जीवन में सदैव से ही भारतीय प्रतिबिंबीत होती रही है। यहां किसी न किसी रूप में लघु भारत की झलक मिल जाती है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारत कला भवन, भारतीय कला-साहित्य इतिहास एवं सांस्कृतिक सामग्रियों से युक्त भारत के समृद्धतम संग्रहालयों में से एक है।
यहां के जन-जीवन में सदैव से ही भारतीयता प्रतिबिंबित होती रही है। यहां किसी न किसी रूप में लघु भारत की झलक मिल जाती है। काशी की इन्हीं विशेषताओं से प्रभावित होकर काशी के महान कलाविद पद्मविभूषण स्व. रायकृष्णदास ने यहां एक ऐसे संग्रहालय के निर्माण का संकल्प लिया, जिसमें भारत की आने वाली पीढ़ी को समृद्ध भारतीय कलाए साहित्य और इतिहास का प्रभावकारी रूप में दर्शन कराया जा सके।
कलामनीषी राय कृष्णदास ने अपनी सोच को साकार करने के लिए 1920 में ‘भारतीय ललित कला परिषद’ नामक संस्था का गठन किया। गुरूदेव रवींद्रनाथ ठाकुर इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष थे। संस्था के गठन का उद्देश्य था कि भारतीय कला संस्कृति का प्रचार-प्रसार। इस संस्था के माध्यम से राय कृष्ण दास के नेतृत्व में संगीत, कला एवं भारतीय संस्कृति के साथ ही साहित्य के उत्थान के लिए अनेक आयोजन और प्रयास किए गए। कालान्तर में इस संस्था का विश्व विख्यात भारतीय कला, पुरातत्व सामग्रियों के संग्रहालय, भारत कला भवन के रूप में रूपान्तरण कर दिया गया। भारत कला भवन संग्रहालय, वाराणसी भारत कला भवन के इस मातृ-संस्था की स्थापना शुरू में गोदौलिया जैसे काशी के हृदय क्षेत्र के एक छोटी सी जगह में हुई थी।
चित्रकला, संगीत और अन्य कलात्मक और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से गौरवमय भारतीय अतीत को आने वाली पीढ़ी भारतीय जनमानस के साथ ही विश्व समुदाय के सम्मुख ले जाने के उद्देश्य से गठित, इस संस्था के संस्थापकों में देश के चोटी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शामिल रहे, जिसमें अध्यक्ष गुरूदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर के अलावा बंगाल शैली के विख्यात कलाकार अवनिन्द्रनाथ ठाकुर उपाध्यक्ष एवं स्वयं राय कृष्णदास जी इसके सचिव थे। बाद में भारत कला भवन के रूप में परिवर्तित इस संस्था के क्रिया-कलापों और कलात्मक संग्रह को देखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘यंगइंडिया’ में तीन अक्टूबर 1929 को एक अपील जारी करते हुए लिखा- ‘मैंने इस संस्था के भव्य मंडप को देखा है जिसमें इस संग्रहालय की स्थापना होगी और इसमें प्रदर्शनार्थ लगायी जाने वाली कलाकृतियों के संग्रह को भी देखा है।
नागरी प्रचारिणी सभा के इस संग्रहालय में सभी कला प्रेमियों से उदारतापूर्वक सहयोग की अपेक्षा है। इस संग्रहालय को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ले आने में जिन महापुरूषों की प्रमुख भूमिका रही है, उनके नाम इस प्रकार हैं- महामना पंडित मदनमोहन मालवीय, पंडित मोतीलाल नेहरू, भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस, डॉ भगवानदास, डॉ एके कुमारस्वामी, कवि जयशंकर प्रसाद, मैथिलीशरण गुप्त, डॉ केपी जायसवाल, चन्द्रधर शर्मा, ‘गुलेरी’, शिवेन्द्रनाथ बसु, सीताराम शाह, ओसी गांगुली, प्रो बीरबल साहनी, गोविन्द मालवीय, ज्योतिभूषण गुप्ता, पंडित बृजमोहन व्यास, उस्ताद राम प्रसाद, श्रीप्रकाश, शिल्पाचार्य नन्दलाल बोस, शैलेन्द्र डे, निकोलस रोरिच, डॉ वासुदेवशरण अग्रवाल, डॉ मोतीचन्द्रए डॉ एलिश बोनर, डॉ डब्ल्यूजी आर्चर, एसएच वात्स्यायन। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलाधिपति स्व0 डॉ विभूतिनारायण सिंह के संरक्षकत्व में सन् 1950 में इस संग्रहालय को विश्वविद्यालय में शामिल किया गया। गोदौलिया के एक छोटे-से कमरे से होकर, सेन्ट्रल हिन्दू स्कूल, क्वींस कालेज, नागरी प्रचारिणी सभा से होता हुआ यह संग्रहालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर स्थित, कृषि विभाग से गुजरकर मालवीय भवन होते हुए आज जैसा भव्य रूप पा सका। इसमें चित्र, वीर रोरिक, एलिस बोनर, मूर्ति, बनारस अलंकरण, मृणमूर्ति, महेन्द्र कुमार, साहित्य-विभाग जैसे ग्यारह खंड और बीथिकाएं हैं जिनमें विभिन्न श्रेणी की अनेक दुर्लभ कलाकृतियां संग्रहीत हैं।
इन दुर्लभ कलाकृतियों की जोड़ दुनिया के चर्चित संग्रहालयों में भी देखने को नहीं मिलती। इस संग्रहालय में कार्तिकेय, शेख फूल, हम्जानामा, प्रसाधिका, औरंगजेब का फरमान, बीदरी के बर्तन और मुगल ग्लास जैसी दुर्लभ भारतीय कलाकृतियां शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण कला संग्रहालय में एक लाख से ज्यादा कलाकृतियां संग्रहीत हैं जिनमें सिक्के, मूर्तियां, टेराकोटा, चित्र, पोर्टेट, धातु के पुराने गहने और पाण्डुलिपियां, सोने की मुहरे, मनके, महत्वपूर्ण दस्तावेज, साहित्यिक वस्तुओं के साथ ही विश्व के श्रेष्ठतम भारतीय लघु चित्रों को भी संग्रहीत किया गया है। भारत कला भवन में संग्रहित महत्वपूर्ण सामग्रियों का विवरण इस प्रकार है-चित्र- संग्रहालय में दसवीं शताब्दी से बीसवीं शताब्दी तक के चित्रों का संग्रह है।
इसमें भारतीय चित्रकला की सम्पूर्णता दिखाई पड़ती है। संग्रह में पूर्वी भारत के चित्रित बौद्ध ग्रन्थ, पश्चिमी भारत के चित्रित जैन ग्रन्थ तथा कतिपय अन्य चित्रित ग्रन्थ और लोर चन्दाए चैर पंचशिका, मृगावत, पूर्व व प्रारम्भिक मुगलकालीन शाहनामा, मुगल सम्राट अकबर, जहांगीर, शाहजहां तथा अन्य मुगल कालीन सम्राटों के समय के अनेक दुर्लभ लघुचित्र यहां उपलब्ध हैं। ये चित्र राजस्थान के मेवाड़ बूंदी, कोटा , किशनगढ़ बीकानेर , जयपुर नाथद्वारा, बसोहली, गुलेर, कांगड़ा, विलासपुर गढ़वाल के पहाड़ी शैली के साथ ही पटना, बनारस, अवध तथा दक्षिणी क्षेत्र के कम्पनी शैली के हैं। इस संग्रहालय में बीसवीं सदी के प्राख्यात चित्रकारों अवनिन्द्र नाथ ठाकुर, गगनेन्द्रनाथ, नन्दलाल, यामिनी राय, शैलेन्द्र डे, राम गोपाल विजयवर्गीय एवं अन्य समकालीन चित्रकारों के चित्र भी संरक्षित हैं। मूर्ति- कला भवन के मूर्तियों का संग्रह अत्यन्त समृद्ध है। यहां मौर्य काल (लगभग तीसरी शताब्दी ई0पू0द्ध से लेकर तेरहवीं, चैदहवीं शताब्दी तक की मूर्तियां संग्रहीत हैं।
इनमें भरहूत से प्राप्त निमिंगल जातक, फैजाबाद से मिली प्रसाधिका (द्वितीय शताब्दी ई.) आन्ध्र से प्राप्त नलगिरी विजय (द्वितीय शताब्दी ई) बनारस से प्राप्त कार्तिकेय (पांचवी सदी ई) शाहाबाद, बिहार से प्राप्त इन्द्राणी (छठवीं शदी ई) एटा से प्राप्त कल्याण सुन्दर मूर्ति, शिवविवाह एवं नटराज की प्रतिमा अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।
कलाभवन के वसन विभाग में सूती, रेशमी तथा ऊनी वस्त्रों का विषाल संग्रह है जिसमें बनारसी किमखाब तथा कश्मीरी शाह, विशेष उल्लेखनीय हैं। हथकरघे पर बनी मिश्रित कशीदाकारी वाले कश्मीरी शाही तूश की शाल अपने आप में अद्वितीय है।
मृणमूर्ति- मिट्टी की पुरानी मूर्तियों के संग्रह में हड़प्पा काल से लेकर अठारहवीं और उन्नसवीं शती तक की वस्तुयें संग्रहित हैं। भारत कला भवन गंगा के मैदानी भाग में मिलने वाली मूर्तियों के संग्रह के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इनमें मृदंग वादक, शिव मस्तक एवं झूला झ्लती युवती विशेष उल्लेखनीय हैं।

मुद्रायें– कला भवन में मुद्राओं का भी समृद्ध संग्रह है। यहाँ थलाई से (पीटकर) बनी मुद्रायें, ढलकर बने ताँबे के सिक्के, इण्डों ग्रीक शासकों के सिक्के, कुषाण एवं गुप्तकालीन स्वर्ण एवं रजत मुद्रायें तथा दिल्ली सुल्तान एवं शासकों के सिक्के उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त ब्रिटिश एवं भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किये गये आधुनिक सिक्के भी रखे गए हैं।

साहित्य-भारत कला भवन के साहित्य संग्रह विभाग में प्राचीन भारत के दैनिक क्रिया यथा- कर्मकाण्ड, संगीत, ज्योतिष , आयुर्वेद, शिल्प आदि विषयों से संबंधित करीब 6000 हस्तलिखित पोथियां संग्रहीत हैं। साथ ही आधुनिक हिन्दी के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, महावीर प्रसाद द्विवेदी, चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, मुंशी प्रेमचन्द्र, निराला, मैथिली शरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानन्दन पन्त, राहुल सांस्कृत्यायन, रामचन्द्र शुक्ल, रायकृष्णदास, महादेवी वर्मा, अज्ञेय तथा हिन्दी के अन्य कई प्रमुख साहित्यकारों की हस्तलिखित साहित्य भी यहां संग्रहित हैं।
सज्जाकला- भारत कला भवन के समृद्ध संग्रहालय में मध्यकाल में लिखित आभूषण शीशे की सामग्रीए धातुकलाए तथा अó-शó का बेजोड़ संग्रह है। इनमें जहांगीर का लेखयुक्त मदिरा का प्याला।

अनुष्ठान तथा मीनाकारी के आभूषण एवं शाही गड़गड़ा और विभिन्न कामदार बर्तन, पीतल एवं ताँबे के ज्योतिष पत्र आदि प्रमुख हैं। इस समृद्ध और विशाल संग्रहालय में छात्रों और अध्येताओं के शोध के लिए ढेरों ग्रन्थों से समृद्ध साधन सम्पन्न पुस्तकालय एवं आधुनिक समय के दृश्य श्रव्य शैक्षणिक साधनों से युक्त संगोष्ठी कक्ष उपलब्ध है। यह समृद्ध संग्रहालय अपने वर्तमान रूप में देशी-विदेशी पर्यटकों और शोधार्थियों के आकर्षण का विशेष केन्द्र है, नियमित ढेरों देशी-विदेशी पर्यटक यहाँ के दुर्लभ संग्रह को देखने के लिए आते रहते हैं। देश के इस अद्वितीय कला संग्रहालय के निर्माण से लेकर कलाकृतियों के संग्रह तक की प्रत्येक गतिविधि में राय कृष्णदास की कला के प्रति समर्पणयुक्त तपस्या ही मुख्य आधार है।

ट्रेंडिंग वीडियो