
मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर गीता राय
वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर गीता राय को विभिन्न शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के शीर्ष 75 वुमेन प्रोफेशनल्स की सूची में शामिल किया गया है। उन्हें ये उपलब्धि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला, गणित (एसटीईएएम/STEAM) के क्षेत्र में हासिल हुई है। बता दें कि प्रो राय लगातार इंसानी जिंदगी की सुरक्षा, विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव जैसे विषयों पर लगातार कई साल से काम कर रही हैं। खास तौर पर कैंसर जैसी घातक व जानलेवा बीमारियों के इलाज पर काफी काम किया है। कई शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित हो चुके हैं।
इस संबंध में डॉ राय ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि अभी तक जो बताया गया है उसके अनुसार हमारे जैसे लोग फीमेल यूथ संग अपने जीवन की उपलब्धियों और यहां तक पहुंचने में आई कठिनाइयां तथा उनसे उबरने के लिए उठाए गए कदम साझा करना होगा। एक तरह से ये महिला सशक्तिकरण होगा। नई उम्र की लड़कियां अपना कैरियर किस तरह से डेवलप करें। किस क्षेत्र को अपना कैरियर बनाएं जैसी जानकारियां भी देनी होंगी। इसके लिए देश के विभिन्न शहरों में जा कर ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी संचालित करने होंगे।
उन्होंने बताया कि दरअसल आजादी के 75वें साल पर भारत सरकार और रेड डॉट फाउंडेशन ने एसटीईएम में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को चयनित किया गया है। सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर प्रो. के विजयराघवन और ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस की ओर से इन नामों की घोषणा की गई। डॉ. गीता राय को आगामी पुस्तक 'She IS: 75 वुमेन इन STEAM' में शामिल किया गया है। एडवाइजर ऑफिस और यह फाउंडेशन पूरे देश में लड़कियों के साथ मई से जुलाई तक मास्टरक्लास का इंतजाम करेगा।
Published on:
06 Mar 2022 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
