1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cricket World Cup 2023 से पहले वाराणसी में आएंगे क्रिकेट के दिग्गज, PM की जनसभा में लेंगे हिस्सा

Varanasi News : क्रिकेट वर्ल्ड कप अक्टूबर 2023 में भारत के मेजबानी में खेला जाएगा। वहीं इसके पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी वाराणसी पहुंच रहे हैं। मौका है क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास का, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे।

2 min read
Google source verification
Bifore World Cup 2023 cricket players Kapil Gavaskar and Sachin Be present PM Modi public meeting in Varanasi

Varanasi News

Varanasi News : पूर्वांचल के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 23 सितंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। इस स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के वो दिग्गज मौजूद रहेंगे जिन्होनें साल 1983 में पहली बार विश्व कप की ट्राफी उठाई थी। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बता दें कि इस वर्ष भारत की ही मेजबानी में क्रिकेट विश्वकप खेला जाना है। इसके पहले दिग्गज खिलाड़ी वाराणसी में इकट्ठा होंगे।

इंटरनेशनल स्टेडियम की सौगात

प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वो सबसे पहले पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए विश्व क्रिकेट के रास्ते को आसान करने वाला 451 करोड़ की लागत से बनें वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। इसका शिलाने कार्यक्रम स्टेडियम स्थल गंजारी (राजातालाब) में रखा गया है। इस कर्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सभा स्थल एसपीजी की सुरक्षा में है।

मंच पर मौजूद रहेंगे भारतीय क्रिकेट के हमेशा चमकने वाले सितारे
शिलान्यास के मंच पर प्रधानमंत्री के साथ कुल 18 लोग मौजूद रहेंगे जिसमें क्रिकेट के दिग्गजों का भी नाम शामिल है। सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री के साथ मंच पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, क्रिकेटर रहे कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, क्रिकेट जाने वाले सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, कार्सन घावरी और गोपाल शर्मा मौजूद रहेंगे।

करेंगे विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन

सूत्रों की माने तो सभी दिग्गज खिलाड़ी स्टेट गेस्ट के रूप में वाराणसी पहुंचेंगे और यहां गंजारी में शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी स्टेट गेस्ट के रूप में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे और धाम की सुंदरता और भव्यता को निहारेंगे।

Story Loader