28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन दो दिनों में घर आ रहा है कोई मेहमान तो थाने में दे सूचना

सुबह से शाम के बीच कभी भी ली जा सकता है तलाशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 24 Apr 2019, 7:59 PM IST

इन दो दिनों में घर आ रहा है कोई मेहमान तो थाने में दे सूचना

इन दो दिनों में घर आ रहा है कोई मेहमान तो थाने में दे सूचना

वाराणसी. पीएम मोदी के 25 अप्रैल को प्रस्तावित रोड़ शो और 26 अप्रैल को नामांकन के तहत निर्धारित रूट पर सुरक्षा व्यवस्था बड़ा फैसला लिया गया है। पीएम के रोड़ शो और नामांकन के लिए प्रस्तावित रूट पर पड़ने वाले माकान के मालिकों और होटल संचालकों को उनके यहां आने वाले मेहमानों के बारे संबंधित थाने में जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में एसएसपी ने सुबह शाम निर्धारित माकान और होटल में औचक तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पीएम की सुरक्षा के तहत एसपीजी और खुफिया विभाग के दर्जनों अधिकारियों विभिन्न स्थलों का मौका मुआयना किया।

15 आईपीएस, 10 हजार से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो और नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में15 आईपीएस और 10 हजार से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के अलावा डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट तैनात रहेगी। प्रधानमंत्री के निर्धारित नामांकन जुलूस के रूट पर रूफ टॉप फोर्स भी तैनात रहेगी। जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले माकानों की छतों पर अत्याधुनिक शस्त्रों के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं मंगलवार को ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी।

एसपीजी ने गंगा घाट और जुलूस के रूट का लिया जायजा


प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर एसपीजी ने पैदल ही रोड शो के रूट और गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गंगा घाटों के उस पार भी फोर्स तैनात की जाएगी। एसपीज ने रोड शो और नामांकन जुलूस के रूट पर बैरिकेडिंग के काम का भी जायजा लिया।


360 डिग्री पर घूमने वाले 650 सीसी कैमरे लगाए गए

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के तहत रोड शो और नामांकन के रूट पर 360 डिग्री पर घूमने वाले 650 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही आम लोगों को प्रधानमंत्री से उचित दूरी बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है। लेकिन इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर लोगों के साथ दुर्व्यवहार न होने पाए इस बात के भी निर्देश दिए गए है। वही दूसरीओर प्रधानमंत्री के आगमन के तहत डीरेका स्थित गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह जगह पुलिस, आरएफ, सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री गुरुवार दोपहर पहुंचेंगे वाराणसी

प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रस्तावित रोड़ शो और शुक्रवार को नामाकंन के लिए गुरुवार की दोपह सेना के विमान के जरिेए बाबपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर के लिए बीएचयू हैलीपैड पर उतरने के बाद डीरेका पहुंचे। इसके बाद गुरुवार को ही प्रधानमंत्री शाम 3 बजे से लंका गेट बीएचयू से गोदौलिया के लिए रोड शो करेंगे। इसके अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नामांकन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग