
Radha Mohan Singh
वाराणसी। 'भाजपा कोई कंपनी नहीं है। यह संगठनात्मक ढांचा है जिसका सम्मेलन हमेशा होता है। कंपनी का काम समय- समय पर होता है।' उक्त बातें वाराणसी में आयोजित अनसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकारें पिछले 9 साल से अनुसूचित जनजाति के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है।
9 वर्षों से हो रहा है अनुसूचित जनजाति का विकास
राधामोहन सिंह ने कहा कि इस प्रदेश स्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश कार्य समिति के सभी सम्मानित सदस्यों ने समय दिया है। इसमें हमारे कई बड़े अनुसूचित जनजाति के नेताओं ने शिरकत किया और अपना अनुभव साझा किया है।
हमारी सरकार पिछले 9 वर्षो से अनुसूचित जनजाति के विकास का कार्य कर रही है और हमारे प्रदेश की योगी सरकार उन सभी विकास कार्यों को यहाँ लागू करवा रही है।
PM मोदी दिला रहे अनुसूचित जनजाति को पहचान
इसके अलावा हमारा यह समाज, समाज की विकास की धारा में मिलाकर चल रहा है। इनका हमारी सरकार ने कौशल विकास भी किया है। इसके अलावा जो अंतरराष्ट्रीय मिलिट्स इयर (मोटे अनाज का वर्ष ) जो घोषित किया गया है उसमे भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वहां इस जनजाति द्वारा तैयार किये गए तोहफे भी ले जाते हैं। वो स्वयं अनुसूचित जनजाति को देश और दुनिया में पहचान दिला रहे हैं।
देश के आर्थिक उत्थान में प्रदेश का बड़ा योगदान
नीति आयोग की रिपोर्ट पर अखिलेश यादव के पोस्टर लगाने के तंज के जवाब में राधा मोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सबसे ज्यादा तेजी से प्रगति कर रहा है और ये बात विरोधी भी मान रहे हैं।
जितना निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है उतना पूरे देश में कहीं नहीं हो रहा है। पूरे देश को आर्थिक उत्थान में प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
भारत में सभी धर्मों को आजादी
सऊदी अरब में रमजान में लाउड स्पीकर न बजाने के आये आदेश पर बोलते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत में लोकतंत्र है। यहां जितनी आजादी है कहीं नहीं है। यहां सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।
ED और CBI की रेड को विपक्षी बता रहे गलत
पूरे देश में चल रही ED और CBI की कार्रवाई को विपक्षी गलत और राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। इसपर उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस कार्रवाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। वो सब किसी न किसी भ्रष्टाचार में फसे हुए हैं।
Published on:
12 Mar 2023 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
