
BJP candidate Kaushalendra Singh Patel
वाराणसी. बीजेपी ने फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने बनारस के पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह पर दांव खेला है। बनारस में वर्ष 2006से 2012 तक मेयर रहे कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने इस पद पर प्रदेश में सबसे कम उम्र में चुनाव जीता है। मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद ही राजनीति में हड़कंप मच गया था और बीजेपी के अतिरिक्त अन्य दलों ने युवाओं की राजनीति में एंट्री तेज कर दी थी।
यह भी पढ़े:-बनारस के पूर्व मेयर व गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष को बीजेपी ने बनाया प्रत्याशी, सूची जारी
बनारस मेयर पद पर पांच बार से बीजेपी का ही कब्जा रहा है। वर्ष 2006 में जब बीेजेपी ने बीकॉम पास कौशलेन्द्र सिंह को मेयर का प्रत्याशी बनाया था तो राजनीति में हड़कंप मच गया था। माना जा रहा था कि इतनी कम आयु में मेयर का चुनाव जीतना आसान नहीं होगा। बीजेपी ने कौशलेन्द्र सिंह पर ही भरोसा जताया और चुनाव जीत कर कौशलेन्द्र सिंह ने अब तक के सबसे कम उम्र के मेयर बनने का रिकॉर्ड बनाया। मात्रा 30 साल चार माह में ही कौशलेन्द्र सिंह पटेल मेयर बन गये थे। किसान व व्यवसायी वर्ग से जुड़े परिवार को इकलौते बेटे कौशलेन्द्र सिंह ने मेयर चुनाव के बाद फूलपुर संसदीय सीट से होने वाले उपचुनाव को लडऩे जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:बीजेपी ने सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव को डाला हाशिये पर, विद्रोहियों को बना दिया प्रत्याशी
जब भी बीजेपी ने दिया मौका, कौशलेन्द्र सिंह ने दिखायी ताकत
बीएचयू से बीकॉम किये पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह की राजनीति में इंट्री अखिल भारतीय विद्यार्थी बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ हुई थी। 1996-98 तक एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री थे। इसके बाद 2000 से 2004 तक एबीवीपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य, भाजयुमो के अखिल भारती सदस्यता अभियान के प्रभारी बने थे। वर्ष 2006 में यूपी के सबसे युवा महापौर बनने के बाद कोलकात्ता से लेकर कश्मीर तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा के प्रभारी थे। केशव प्रसाद मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री बनने के साथ बीजेपी की ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा-3 के प्रभारी बने। 22 जनपदों में सत्ता परिवर्तन अभियान चलाने के बाद निकाय चुनाव में बरेली महानगर के प्रभारी के रुप में बीजेपी को सफलता दिलायी थी। अब बीजेपी ने इस युवा नेता को फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़े-सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदली रणनीति, कल्याण सिंह की तरह नहीं उठाना होगा नुकसान
कौशलेन्द्र सिंह ने कहा कि फूलपुर में फिर लहरायेगा भगवा
बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह ने पत्रिका को बताया कि इस बार भी फूलपुर संसदीय सीट पर भगवा ही लहरायेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में जिस तरह देश व प्रदेश विकास कर रहा है उसका लाभ संसदीय सीट के उपचुनाव में भी मिलेगा। फूलपुर मेरे लिए नया नहीं है वहां की दिक्कतों की सारी जानकारी है इसलिए चुनाव जीत कर सभी तक विकास की धारा पहुंचायी जायेगी। उपचुनाव में किस दल से टक्कर मिलने की उम्मीद है इस प्रश्र पर कहा कि जनता मेरे साथ है इसलिए किसी दल से टक्कर नहीं मिलने वाली है। पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह 20फरवरी को सुबह 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी व डिप्टी सीएम केशव मौर्या की प्रतिष्ठा दांव पर, जो जीता वही होगा सिंकदर
Published on:
19 Feb 2018, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.