11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BRD MEDICAL COLLEGE में ऑक्सीजन की कमी से मृत बच्चों को काशी में दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनांदोलन समिति के सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद घाट पर किया दीप दान, मां गंगा से बच्चों की आत्मा की शांति के लिए की।  

2 min read
Google source verification
जिला कांग्रेस जनांदोलन समिति के कार्यकर्ता दीप दान करते

गोरखपुर में मृत बच्चों की याद में दीपदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता

वाराणसी. गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शासन व प्रशासन की लापरवाही से हुई 30 बच्च्चों की मौत से दुःखी जिला कांग्रेस जन आंदोलन समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह राजेंद्र प्रसाद घाट पर श्रद्धांजलि सभा और दीप दान आयोजित किया। इस मौक पर मां गंगा में दीप दान करने के साथ ही दो मिनट का मौन रख कर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए मोक्ष दायिनी मां गंगा से प्रार्थना की गई। जिला कांग्रेस जन आंदोलन समिति ने आरोप लगाया कि सरकार जनसामान्य के प्रति पूरी तरह से संवेदनशून्य हो चुकी है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि यह दुखद घटना उस अस्पताल में घटित हुई जिसका निरीक्षण व व्यवस्था मुख्यमंत्री महोदय ने स्वयं दो दिन पूर्व ही की थी। इससे यह साबित होता है कि वर्तमान सरकार केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरना चाहती है। जनसुविधा से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

समिति ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में तीन तीन मुख्यमंत्रियों का राज चल रहा है और अधिकारियों में असमंजस की स्थिति है। इसके चलते भी प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि लगभग एक माह पूर्व आक्सीजन की गलत सप्लाई के चलते बीएचयू में मौतें हुईं थीं। लेकिन उस पर शासन प्रशासन ने कोई तवज्जो नहीं दिया नतीजतन दूसरी बड़ी घटना घटित हो गई।समिति ने संघ व भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मंत्रों से हर समस्या को हल करने का समाधान लोगों को बताते हैं और तलवार उसके हाथ थमाते हैं जिन्हें तलवार को पकड़ना भी नहीं आता। समिति ने सरकार से घटना की सीबीआई जांच व मृतकों के परिजनों को 20-20लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत त्यागपत्र देना चाहिए।

इस मौके पर समिति के प्रदेश सह प्रभारी व जिला प्रभारी अनिल श्रीवास्तव 'अन्नु', प्रमोद वर्मा, अतुल मालवीय, भैय्या लाल सेठ, शकील अहमद जादूगर, ब्रह्म दत्त त्रिपाठी, कलाधर साहनी, अमीर हैदर 'भोलू', नरसिंह रावत, छांगुर लाल, सतीश सिंह 'बेदी', अजय कुमार पांण्डेय, किशन शर्मा, नवरत्न चौबे, अरविंद राय, विकास मिश्रा, किशन शर्मा, मनोज पांडेय, सुशील चौबे, बब्बू पांडेय, रंजीत पांडेय, मुकेश पांडेय आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।