17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच दिनों में चली गयी ६० बच्चों की जान, व्यवस्था की नाकामी छिपाने में जुटा रहा कालजे प्रशासन

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल की रिपोर्ट में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र, सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था

2 min read
Google source verification
बच्चों की मौत

Child death

वाराणसी/गोरखपुर. बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत को लेकर कितना खेल हुआ है इसकी सही तस्वीर सामने आने लगी है। अस्पताल में पिछले पांच दिनों से बच्चों की मौत हो रही थी और मेडिकल कालेज प्रशासन ने व्यवस्था में सुधार की जगह इसे छिपाने में लगा हुआ था। इन मौत में इंसेफलाइटिस व ऑक्सीजन दोनों की कमी चलते हुई है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी सरकार के इस काम से खुश है RSS, कहा नहीं भूले यह मुद्दा




बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफलाइटिस से पीडि़त बच्चों को भी भर्ती किया जाता है, उनकी स्थिति बेहद गंभीर होती है और ऑक्सीजन से ही उनकी सांस चलती है। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होने के चलते जब लगातार २६ बच्चों की मौत होने पर ही मामले का खुलासा हो पाया है। पत्रिका के पास मेडिकल कालेज प्रशासन की वह रिपोर्ट है, जिसमे ऑक्सीजन की कमी का जिक्र किया गया है।
यह भी पढ़े:-हत्या कर खून से लिखा दूसरे का नाम, मौके पर नहीं छोड़ा था कोई सबूत

जानिए क्या है मेडिकल कालेज प्रशासन की रिपोर्ट में
११ अगस्त में जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि १० अगस्त शाम ७.३० बजे लिक्विड ऑक्सीजन में प्रेशर लो होने लगा तो रिजर्व ऑक्सीजन सिलेंडर लगा कर काम चलाया गया है। रिपोर्ट के दूसरे प्वाइंट में लिखा है कि मेसर्स आईजीएल फैजाबाद से ५० सिलेंडर मंगाया गया है, जो दिनांक ११ अगस्त दोपहर डेढ़ बजे कालेज के गोरखपुर वार्ड १०० में २२ सिलेंडर पहुंचा। इसके बाद सिलेंडर को तुरंत पाइप लाइन आपरेटर द्वारा लगाया गया। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि इसी दिन सुबह ८.३० बजे इसे फर्म से फिर ऑक्सीजन सिलेंडर मंगा कर लगाया गया है। इसके बाद शाम ४.३० बजे ३६ सिलेंडर फिर मंगा कर लगाया गया था और १०० और सिलेंडर का ऑर्डर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि १०० सिलेंडर ११ अगस्त रात ११ बजे तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़े:-वीडीए वीसी ने लांच किया Vyom, नोटिस का निस्तारण करने पर जोनल अधिकारी को मिलेगा वेतन

रिपोर्ट से साफ हो जाता है कि कैसे हुई बच्चों की मौत
रिपोर्ट से साफ हो जाता है कि कालेज की ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था फेल हो गयी थी और थोड़े-थोड़े सिलेंडर मंगा कर किसी तरह काम चलाया जा रहा था। बीच में कितने देर के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म भी हो गया होगा। इसकी जानकारी परिजनों तक को नहीं हो पायी और बेबस व लाचार बच्चों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़े:-सिक्सर किंग युवराज ने कहा कैंसर पीडि़त बनाये रखे हौसला, हार जायेगी बीमारी

बहुत कठिन है सच्चाई का सामने आ पाना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसी अस्पताल का निरीक्षण किया था उस समय सीएम के सामने ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा किसे ने नहीं उठाया। पिछले पांच दिनों में ऑक्सीजन की कमी व इंसेफ्लाइटिस के चलते ६० बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत किस कारण हुई है। इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिल सकती है। डाक्टर ही पोस्टमार्टम करते हैं और वह कैसी रिपोर्ट देते हैं यह सामने आने पर ही पता चल पायेगी। बच्चों की मौत से सीएम योगी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। ऐसे में अब सवाल उठा रहा है कि क्या बच्चों की मौत की सच्चाई सामने आ पायेगी।
यह भी पढ़े:-उधार के ऑक्सीजन पर चलती है मरीजों की सांस

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग