
घर में शौचालय न होने से टूट गई लड़के की शादी
वाराणसी. घर में शौचालय को लोग अब कितना महत्व देने लगें हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को दो परिवारों के बीच रिश्ता जुड़ने से पहले ही टूट गया। मामला विकासखण्ड काशी विद्यापीठ ब्लॉक के शिवदासपुर गांव के पंचवटी नगर का है जहां लड़का पसंद होने के बाद लड़की पक्ष के लोग शादी की बात पक्की करने आए हुए थे इस बीच उन्हें पता चला कि लड़के के घर शौचालय नहीं है जिसके बाद लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। लड़के पक्ष की तमाम कोशिशों के बाद भी लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए राजी नहीं हुए।
पंचवटी नगर निवासी नंदलाल के तीन बच्चे कलफू, मनीष, राजेश हैं। नंदलाल ट्राली चलाकर अपना परिवार चलाते हैं। इस काम में उनका छोटा बेटा राजेश भी उनकी मदद करता है। जबकि बड़ा बेटा गैराज में गाड़ी बनाने का काम करता है। नंदलाल का कहना है कि बड़े बेटे कलफू की शादी का बात पक्की करने मंडुआडीह से कुछ लोग आये थे। उन्होंने लड़के को देखकर पसंद कर लिया था लेकिन जब उन्हें जब पता चला कि घर मे शौचालय नहीं है तो वह लौट गये। नंदलाल का कहना है कि इससे पहले भी दो बार बेटे की शादी शौचालय न होने के चलते टूट चुकी है। नंदलाल ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू देवी तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद से घर में दो जून की रोटी देने वाला कोई नहीं है घर का सारा काम उन्हीं लोगों को करना पड़ता है। सोचा था बड़े बेटे की शादी होने के बाद सुबह- शाम रोटी मिल जाएंगी लोकिन शौचालय न होने के चलते यह रिश्ता भी टूट गया।
नंदलाल का कहना है कि सरकार ने शिवदासपुर गांव को ओडीएफ घोषित किया गया है लेकिन आज भी अधिकतर आबादी खुले में शौच जाने को मजबूर है। सरकारी योजनाओं में शौचालय निर्माण की बात जोर-शोर से की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
Published on:
06 Dec 2017 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
