28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैब के नाम पर हिंसा फैला रहे लोगों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हुआ यज्ञ

छात्राओं ने देश की शांति के लिए किया आयोजन, कहा देश में शांति होनी चाहिए

2 min read
Google source verification
Yagya

Yagya

वाराणसी. कैब पास होने के बाद से देश में पक्ष व विपक्ष में आंदोलन हो रहे हैं। कई जगहों पर हिंसक आंदोलन भी हुए हैं। ऐसे में धर्म की नगरी काशी में देश में हो रही हिंसा को खत्म करने व हिंसा करने वालों की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। पाणिनी कन्या महाविद्यालय में सूर्य उदय के साथ शांति पाठ किया गया।
यह भी पढ़े:-कोर्ट ने दिया डीजीपी को आदेश, कहा इंस्पेक्टर को न्यायालय में कराये पेश

पाणिनी कन्या महाविद्यालय में सूर्य उदय के साथ ही शांति यज्ञ शुरू हुआ। शास्त्रों में पारंगत छात्राओं ने विधि-विधान से यज्ञ किया। मंत्रोचार के बीच यत्र की अग्रि में आहुति दी। पूरा परिसर ही मंत्रों से गूंज उठा। कड़ाके की ठंड में भी छात्राओं ने यज्ञ करके देश में शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। महाविद्यालय की गार्गी ने कहा कि कैब पास हो गया है इसके विरोध में कुछ लोग भी है। हिंसा भी हो रही है। हिंसा करने वाले लोगों की मन की शांति के लिए शांतिकरण मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया है। देश में शांति होनी चाहिए। वह लोग शांत हो और सत्य को स्वीकार करें। देश के राष्ट्रीय ध्वज में भी सफेद रंग है जो शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के बाद भगवान से देश में शांति रखने के लिए प्रार्थना भी की गयी है।
यह भी पढ़े:-फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत कर किया जान लेने का प्रयास

पक्ष व विपक्ष में लगातार हो रहा प्रदर्शन
कैब के पक्ष व विपक्ष में लगातार प्रदर्शन हो रहा है। कुछ संगठन इसका विरोध कर रहे हैं तो कुछ पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ही प्रदर्शन में सबसे अधिक बीएचयू के छात्र शामिल है। पुलिस प्रशासन ने पहले ही धारा १४४ लागू की गयी है। पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण व पीस कमेटी की बैठक कर शाति व्वस्था बनाये रखने की अपील कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-351 महिला पुलिसकर्मियों ने पूरी की ट्रेनिंग, पार्सिंग आउट परेड में दी सलामी


बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग