10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में युवा BJP समर्थकों के बीच बुल्डोजर बाबा का टैटू बनवाने का क्रेज

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में BJP को मिली शानदार जीत के बाद पार्ट के समर्थकों के बीच बुल्डोजर बाबा का टैटू बनवाने का क्रेज देखा जा रहा है। खास तौर पर युवाओं में ये क्रेज कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है। टैटू बनाने वालों के यहां ऐसे युवाओं की भीड़ लगने लगी है। बता दें कि पूरे चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हर भाषण में बुल्डोजर का जिक्र किया था। अब पार्टी की जीत के बाद बुल्डोजर फैशन में आ गया है।

2 min read
Google source verification
बांह पर बुल्डोजर बाबा का टैटू बनवाते युवा

बांह पर बुल्डोजर बाबा का टैटू बनवाते युवा

वाराणसी. यूपी विधानसभा चुनाव में BJP की भारी जीत के बाद काशी में भीजेपी समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। युवा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ऐेसे फि़दा हैं कि हाथों पर बुल्डोजर बाबा का टैटू बनवाने लगे हैं। इन दिनों ऐसे टेटू बनवाने का क्रेज देखते ही बन रहा है। इन समर्थकों ने पहले जेसीबी पर बैठ कर जश्न मनाया अब टैटू बनवाने लगे हैं।

बता दें कि इस चुनाव में सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं बल्कि बीजेपी का हर नेता बुलडोजर का जिक्र जरूर करता रहा है अपने भाषण में। ऐसे में अपराधियों और माफिया के विरुद्ध बुलडोजर चलाने का स्लोगन लोगों को खूब भाया। अब बहुमत के साथ मिली जीत के बाद युवा समर्थकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नया नामकरण, "बुल्डोजर बाबा" कर दिया है और उसी नाम का टैटू बनवाने लगे हैं।

शहर के अस्सी क्षेत्र के एक टैटू बनाने वाले की दुकान पर इन दिनों टैटू बनाने की मांग बढ़ गई है। टैटू बनाने वाले कलाकार सुमित का कहना है कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत आने के बाद लोग बुलडोजर का टैटू और बुलडोजर बाबा का नाम लिखवा रहे हैं। वहीं टैटू बनवाने वाले भाजपा समर्थक सुनील कुमार का कहना है कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने सभी माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलवा दिया। अब हमारी बहन- बेटियां सुरक्षित हैं। ऐेसे में मैंने बुलडोजर बाबा का टैटू अपने हाथ पर बनवा लिया है। सुनील का कहना है कि पूरे यूपी में बुलडोजर बाबा का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि देखिए मेरी सभा में बुलडोजर भी खडे़ हैं।