
प्रियंका-राहुल गांधी
वाराणसी. प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस में घोषित एंट्री और खास तौर पर यूपी ईस्ट का प्रभारी बनाए जाने के बाद से वाराणसी में जश्न का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कांग्रेस सेवादल के स्वयंसेवकों ने आशापुर चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की प्रतिमा के समीप जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने 'कोई तोड़ नहीं इस आंधी का, ये दौर है राहुल-प्रियंका गांधी का का', 'इंदिरा की पोती आई है देश में कांग्रेस की आंधी लाई है' जैसे नारे लगाए।
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल स्वयंसेवकों ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिभा का अभिषेक कर माल्यार्पण किया। फिर मिष्ठान वितरण करते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री रामसुधार मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी की सूझबूझ और राहुल गांधी का अनुभव न केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से त्रस्त जनता देश में परिवर्तन चाहती है और उसका विश्वास राहुल गांधी के साथ है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तरह पूरे देश में कांग्रेस की जीत होगी।
मूर्ति अभिषेक व मिष्ठान वितरण के मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चिरईगांव मनीष सिंह, अवधेश पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, विष्णुकांत मिश्र, ब्रह्मदेव मिश्र, अमिय शंकर त्रिपाठी, हौसिला मिश्र, संतोष चौरसिया, गिरीश पांडेय गुड्डू, मन्नू पांडेय, विपिन मिश्र, वीर बहादुर सिंह, नित्यानंद पांडेय, बब्बू राम आदि मौजूद रहे।
Published on:
24 Jan 2019 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
