
Chaitra Navratri
वाराणसी. चैत्र नवरात्रि एक दिन बाद शुरू हो रहा है। इस बार चैत्र नवरात्रि पर शुभ संयोग बन रहे हैं। 6 अप्रैल से मां दुर्गा का दिन शुरू हो रहा है और नवरात्रि नौ दिनों की है। राम नवमी तिथि (Ram Navmi) 14 अप्रैल को है।
चैत्र नवरत्रि नवरात्र नौ दिनों का होता है। इन नौ दिनों में भगवती मां के नौ रुपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि में शुभ मुहूर्त (chaitra navratri shubh muhurat) में कलश स्थापना करना शुभ माना गया है। इस बार चैत्र नवरात्रि में अद्भुत संयोग भी बन रहा है। इस बार चैत्र नवरात्रि में पांच सर्वार्थ सिद्धि, दो रवि योग और रवि पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं इस बार नवमी भी दो दिन तक मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि 2019 तिथि 6 अप्रैल शनिवार से है। चैत्र नवरात्रि 2019 कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 06:09 मिनट से लेकर 10:19 मिनट के बीच घट स्थापना करना बेहद शुभ रहेगा।
Updated on:
04 Apr 2019 03:55 pm
Published on:
04 Apr 2019 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
