18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी में 25 हजार के इनामिया 2 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

लंका थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के दो इनामिया शातिर चोर मोहम्मद शारिक और रियाज अकरम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 40 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं...

2 min read
Google source verification

Pc-patrika

वाराणसी: लंका पुलिस ने 25 हजार रुपए के दो इनामिया शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए शातिर चोर पहले रेकी करते थे और खाली पड़े मकान को अपना निशाना बनाते थे।

40 लाख रुपए के गहने बरामद

लंका थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के दो इनामिया शातिर चोर मोहम्मद शारिक और रियाज अकरम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 40 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाते थे और शातिरना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को लंका थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था और पीड़ित पक्ष ने बताया था कि पूरा परिवार अपने पैतृक गांव बिहार के रोहतास गया था। उन्होंने बताया कि परिवार जब 4 मार्च को गायत्री नगर स्थित अपने मकान पर वापस आया तो मेन गेट का ताला बंद था, लेकिन अंदर के सारे गेट के ताले खुले हुए थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरों ने कमरे में रखे अलमारी वह बक्से तोड़कर पुश्तैनी गहने और कपड़े चोरी कर लिए थे।

संयुक्त रूप से घोषित है इनाम

एसीपी भेलूपुर ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए लंका थाने पर एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम को यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को काशीपुरम कॉलोनी के पास से लंका पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त बजरडीहा इलाके के रहने वाले हैं और शातिर किस्म के चोर हैं। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था।

एसीपी भेलूपुर के मुताबिक, आरोपियों के ऊपर पहले से ही लोहता और भेलूपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही लंका थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें धारा की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों के पास से हार, मंगलसूत्र, कंगन, कान की बाली, झुमका, लॉकेट समेत 40 लाख रुपए के सोने वा चांदी के गहने बरामद हुए हैं।