वाराणसी। आदमपुर थानाक्षेत्र का कोयला बाजार इलाका मंगलवार की सुबह आग से दहल उठा। यहां रिजवान अंसारी की दुकान जिसमें प्रथम तल में किरणे की दुकान थी और द्वितीय तल पर अवैध गैस रिफलिंग का खेल चल रहा था। सीएफओ वाराणसी के अनुसार नीचे की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी जो द्वितीय तल पर पहुंच गयी जहां दो लोग गैस रिफलिंग का काम कर रहे थे। आग से करंट के साथ दम घुटने से फैजान (13) और संतोष कुमार (30) दोनों की मौत हो गई। दोनों शव गैस सिलेंडर में चिपके हुए मिले हैं, जिन्हे हमारे एसएफओ और फायर कर्मियों ने बड़ी मशक्कत और बहादुरी से बाहर निकाला। वहीं इस आग में मरे फैजान के पिता की चित्कार मंडलीय चिकित्सालय में रह-रह के गूंज रही है। बस वो यही कह रहे हैं कि मुझे मेरा बेटा सही सलामत चाहिये।