यानी, योगी आदित्ययनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी गतिविधियों को बेहद सीमिति कर चुकी हिंयुवा पुराने तेवर में आने वाली है। माना जा रहा है कि, लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद हिंयुवा की सक्रियता की बात शुरू हो गई थी। क्योंकि मुख्यमंत्री के प्रभाव क्षेत्र वाली इस सीट पर हार के बाद बीजेपी संगठन में आंतरिक रूप से यह बात उठी थी कि, हिंयुवा ने इस सीट को जीतने के लिए कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाई थी।