26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ, बदमाशों ने गोदाम कीपर पर चलायी गोली

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, घायल का निजी अस्पताल में कराया गया इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:50 PM IST

Injured Gopal

Injured Gopal

वाराणसी. बनारस की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे है। सीएम के शहर में रहने के दौरान ही शिवपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सीमेंट गोदाम कीपर पर मामूली बात पर गोली चला दी है। संजोग अच्छा था कि गोली सिर को छूते हुए निकल गयी है जिससे उसकी जान बच गयी। गोदाम कीपर का तुरंत ही निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, किया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ

शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में अल्ट्राटोक सीमेंट की एजेंसी है। गोदाम में सीमेंट रखा जाता है। गोदाम के कीपर के रुप में गोपाल को तैनात किया गया है। गोपाल अपने देखरेख में सीमेंट को गोदाम में उतरवाते हैं। सीमेंट खराब होती है तो उसे गोपाल उतरने नहीं देते हैं। शनिवार को सीमेंट से लदा हुआ ट्रक यहां पर पहुंचा था। सीमेंट अच्छा नहीं थी इसलिए गोपाल ने उसे उतराने से मना कर दिया था। इसके बाद गोपाल ने चालक से ट्रक हटाने को कहा। ट्रक छोड़ कर चालक वहां से चला गया और कुछ देर बाद एक व्यक्ति के साथ लौट कर वापस आया। इसके बाद चालक और व्यक्ति ने गोपाल से बहस करना शुरू कर दिया। चालक व आये हुए व्यक्ति मिल कर गोपाल की पिटाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच चालक के साथ आये हुए व्यक्ति ने गोपाल के सिर पर असलहे से फायर कर दिया। असलहा देखते ही गोपाल वहां से हट गया था जिसके चलते गोली सिर को छूते हुए ही निकल गयी। इसके बाद चालक व व्यक्ति वहां से फरार हो गये। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। कैंट सीओ राकेश नायक ने बताया कि गोपाल की स्थिति सामान्य है। शिवपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर मिली ट्रक चुनार की है जल्द ही आरोपी पकड़े जायेंगे।
यह भी पढ़े:-महिला शिक्षामित्र ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, समायोजन निरस्त होने के बाद से थी तनाव में

सीएम योगी करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा
सीएम योगी दो दिन के काशी प्रवास के दौरान कानून व्यवस्था के साथ विकास कार्य की भी समीक्षा करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 22 जनवरी से तीन दिवसीय प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया है जिसके लिए केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक तैयारी में जुटे हुए हैं। तीन दिन पहले चौबेपुर में आईईडी ब्लास्ट कर दो लोगों की मौत से बनारस की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे और अब सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर में रहने के दौरान ही गोली चल जा रही है।
यह भी पढ़े:-पांच बड़े कारण जो शिवपाल यादव को बनाते हैं बेहद खास, मुश्किल वक्त में भी सपा का बिगड़ने नहीं दिया था खेल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग