30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड अस्पतालों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अफसरों संग करेंगे मीटिंग

Covid Hospital की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 9 May 2021, 11:23 AM IST

कोविड अस्पतालों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अफसरों संग करेंगे मीटिंग

कोविड अस्पतालों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अफसरों संग करेंगे मीटिंग

वाराणसी. कोविड अस्पतालों (Covid Hospital) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। वह बीएचयू परिसर में डीआरडीओ की ओर से निर्मित पं. राजन मिश्र कोविड अस्पताल के चालू होने से पूर्व की तैयारियां परखेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल ऑफिस के सभागार में वाराणसी सहित मंडल के सभी जिलों में कोविड से बचाव व रोकथाम संबंधी चल रहे उपायों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बीएचयू हैलीपैड पहुचेंगे। वाराणसी में मुख्यमंत्री का प्रवास तीन घंटे का होगा। विवि परिसर में समीक्षा के साथ ही मुख्यमंत्री वाराणसी व आसपास के जिलों के पुलिस अधिकारी व स्वास्थ विभाग अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सीधे बीएचयू हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह कार से एम्फीथिएटर ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां डीआरडीओ व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोविड मरीजों के अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। पहले चरण में शुरू हो रहे 250 बेड के आईसीयू वार्ड की व्यवस्था देखेंगे। यहां से वह सेंट्रल ऑफिस के सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। इस बैठक में शहर के मंत्री, विधायक के साथ ही एमएलसी एके शर्मा भी रहेंगे। कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी एसके सिंह, डीआरडीओ के अफसर, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, बीएचयू के प्रशासनिक अधिकारी व डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के लोग भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, नर्सिंग छात्र-छात्राओं को 400 रुपये और इंटर्न को 500 रुपये मिलेगा मानदेय

ये भी पढ़ें: एमएस के बाद ट्रामा सेंटर इंचार्ज ने भी दिया इस्तीफा, कहा वर्तमान स्थित में बीएचयू में काम करना मुश्किल, कुलपति पर लगाया बड़ा आरोप

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश