19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये योगी का यूपी है:  अपराधियों को घुसकर मारता है , क्रिमिनल्स पर ‘बाबा’ की पुलिस का ‘वज्रपात’

CM Yogi Adityanath: 554 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक साथ ऐसा क्या दिखा कि पुलिस को चलाना पड़ा 'ऑपरेशन वज्रपात'? गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के क्रिमिनल्स के डिजिटल सफाए की पूरी कहानी।

2 min read
Google source verification
yogi government uttar pradesh

फोटो सोर्स-IANS

CM Yogi Adityanath Crime Control: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस अपराधियों पर वज्रपात कर रही है। पुलिस न केवल क्रिमिनल्स के फिजिकल नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है, बल्कि उनके बढ़ते डिजिटल फुटप्रिंट को भी नुकसान पहुंचा रही है। वाराणसी रेंज पुलिस ने इसके लिए “ऑपरेशन वज्रपात” शुरू किया है। जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 554 ऐसे सोशल मीडिया प्रोफाइल हटाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर क्राइम को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने और डर फैलाने के लिए किया गया था।

सोशल मीडिया पर नजर

सीएम के निर्देश पर DIG वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने ऑपरेशन वज्रपात को इस तरह डिजाइन किया है कि पूरे क्रिमिनल इकोसिस्टम को टारगेट किया जा सके। इसके तहत अपराधियों को हर स्तर पर मात दी जा रही है। पुलिस डिजिटल सर्विलांस पर खास ध्यान दे रही है।

जो 554 सोशल मीडिया प्रोफाइल हटाए गए हैं, उनमें गाजीपुर से 250, जौनपुर से 192 और चंदौली से 112 थे। इन प्रोफाइल के जरिए अपराधी डर फैलाने का काम कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले क्रिमिनल अक्सर ऐसे वीडियो या पोस्ट डालते हैं, जो दूसरों में खौफ पैदा करते हैं। अब पुलिस ऐसे प्रोफाइल पर बारीकी से नजर रख रही है और तुरंत एक्शन भी ले रही है।

समझाइश और कार्रवाई

अपने पहले फेज में, पुलिस ने एक बड़ा इंटेलिजेंस सर्वे किया है, जिसमें 165 गिरोह के 1,080 अपराधियों की पहचान की गई है। डिटेल्ड डोजियर तैयार किए गए, जिसमें अपराधियों की क्रिमिनल हिस्ट्री और डिजिटल एक्टिविटी की मैपिंग की गई है। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पुलिस अपराधियों को सुधरने का मौका भी दे रही है। जहां छोटे अपराधियों की काउंसलिंग की जा रही है, वहीं आदतन और गंभीर अपराधियों पर FIR हुई हैं। इसके अल्वा, उनके खिलाफ गुंडा कंट्रोल एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।

ये नया यूपी है

पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से कमाई गई संपत्ति की पहचान करके उन पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अधिकारी उन मामलों में खुद से कार्रवाई करें जहां पीड़ित डर के कारण शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचाते हैं।

सीएम योगी कई बार यह साफ कर चुके हैं कि उनके राज में अपराधियों को संरक्षण नहीं बल्कि गोली मिलेगी। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि 2017 के बाद का नया उत्तर प्रदेश अपराध को स्वीकार नहीं करता। अपराध करने वालों को हर हाल में उसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग