26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, किया इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ

कहा नयी योजना से डाकघरों को हो जायेगा कायाकल्प, कर्मचारी भी डिजिटल दुनिया में कर सकेंगे प्रवेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:02 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैदागिन स्थित प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ किया है। दो दिवसीय दौरे पर आये सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि नयी योजना से डाकघरों का कायाकल्प हो जायेगा। डाकघर के कर्मचारी भी डीजिटल दुनिया में प्रवेश कर सकेंगे। आम लोगों को भी इस योजना से बहुत लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े:-महिला शिक्षामित्र ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, समायोजन निरस्त होने के बाद से थी तनाव में

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सारी दुनिया में डिजिटल क्रांति का दौर चल रहा है लेकिन हमारे डाकघर इस क्रांति से पिछड़े हुए थे समय के साथ उनकी अवस्था बेहद खराब हो गयी थी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से डाकघर फिर से बुलंदी पर पहुंच जायेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नयी योजना का लाभ प्रदेश के १७ हजार डाकघरों को मिलेगा। डाकघरों की उपयोगिता भी तेजी से बढ़ेगी और आम लोगों को भी इसका लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि पहले के समय की बात की जाये तो संचार का सबसे बड़ा माध्यम डाकघर होते थे। डिजिटल युग में अन्य संस्थाओं ने खुद को अपडेट कर लिया है लेकिन डाकघर ऐसा नहीं कर पाये। इसके चलते वह पिछड़ते गये थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नयी योजना से डाकघरों को संजीवनी मिलेगी। साथ ही आम लोगों तक बेहतर ढंग से बैंकिंग सेवा पहुंचाने में आसानी होगी। विकास के दौड़ में पिछडऩे के चलते डाकघरों के कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटक रही थी सबसे अधिक दिक्कत कर्मचारियों के मानदेय को लेकर हो रही थी लेकिन अब समय बदल गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से डाकघर के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। नयी तकनीक से भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया जायेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नयी योजना के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को भी बधाई दी है। साथ ही कहा कि बैंक की कमी से ग्रामीण क्षेत्र के लोग चिट फंड कंपनी की धोखाधड़ी का शिकार हो जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भी आसानी से खाता खुल जायेगा और उन्हें डिजिटल पेमेंट का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े:-पांच बड़े कारण जो शिवपाल यादव को बनाते हैं बेहद खास, मुश्किल वक्त में भी सपा का बिगड़ने नहीं दिया था खेल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग