
PHOTO: सीएम योगी चुनाव आयोग के प्रतिबंध के आखिरी दिन पहुंचे संकंट मोचन मंदिर, लिया आशिर्वाद
वाराणसी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित बयान देने के बाद चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए 72 घंटे के प्रतिबंध के आखिरी दिन सीएम गुरुवार को काशी पहुंचे। बीएचयू स्थित हेली पैड पर उतरने के बाद सीएम सबसे पहले संकट मोचन मंदिर पहुंचे। मंदिर के गेट पर प्रो. वीएन मिश्र ने उनका स्वागत किया। मंदिर में जाने से पूर्व सीेएम ने गेट पर ही मौजूद एक बच्ची से रुक कर उसका नाम और पढ़ाई के विषय में पूछा। संकंट मोचन मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने सीएम को हनुमान मंदिर व श्री राम मंदिर में दर्शन कराया।
दर्शन पूजन के दौरान सीएम व मंदिर के महंत में लगातार बातचीत होती रही। दोनों लोगों ने मंदिरों की परिक्रमा की। इसके बाद महंत के साथ सीएम मंदिर परिसर के ही एक कमरे में चले गए। कमरे में करीब 15 मिनट की चर्चा के बाद सीएम बाहर निकले। सीएम के मंदिर से निकलते ही वहां मौजूद कार्यकर्ता जय श्री राम का जयकारा लगाने लगे। इसके बाद सीए गढ़वा घाट के लिए रवाना हो गए।
Updated on:
18 Apr 2019, 2:38 PM IST
Published on:
18 Apr 2019, 2:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.