वाराणसी

वाराणसी में सीएम योगी बोले- राहुल गांधी विदेशों में देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते

CM Yogi in Varanasi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में One World TB Day Summit को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो विदेशों में देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

2 min read
Mar 24, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विश्व आज TB Day मना रहा है। इस मौके पर वाराणसी में One World TB Day Summit के आयोजन किया गया। शुक्रवार को पीएम मोदी के वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचते ही सीएम योगी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे। जहां पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' को संबोधित किया। इसके बाद सीएम योगी ने लोगो को संबोधित किया।

योगी ने राहुल गांधी को कटघरे में किया खड़ा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग विदेश जाकर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

दरअसल, पिछले दिनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया था। इसके बाद से भाजपा राहुल पर देश के बाहर देश की बुराई करने का आरोप लगाते हुए हमलावर है।

“कांग्रेस देश को बांटने का कर रही है काम”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। कोर्ट को कटघरे में खड़ा कर रही है। कल कांग्रेस के कृत्य को देश ने देखा। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस प्रकार के प्रयास किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराए जा सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 और 2009 के आम चुनाव में इसी ईवीएम ने कांग्रेस को जिताया था। उस समय इन्हें ईवीएम में कोई खराबी नजर नहीं आई। यें लोग जनता पर अविश्वास करने वाले हैं। देश की जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर किया है। अब यह लोग ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।

बता दें कि 4 साल पुराने केस में कल सूरत की सेशन कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में आज लोकसभा से राहुल की सदस्यता रद्द हो गई है।

Updated on:
24 Mar 2023 04:44 pm
Published on:
24 Mar 2023 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर