23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के पहले PM जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद

2 min read
Google source verification
पंडित जवाहर लाल नेहरू

जवाहर लाल नेहरू

वाराणसी. कांग्रेसजनों ने सोमवार 27 मई को मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि। इस मौके पर पार्टीजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। फिर उनके व्यवक्तित्व व कृतित्व को स्मरण किया। कहा कि नेहरू न केवल आजाद भारत के शिल्पी थे बल्कि उन्हें 20वीं सदी के महानायक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

इस मौके पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैदागिन स्थित कांग्रेस भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उन्होंने भारत की आज़ादी में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज़ादी के बाद देश का नेतृत्व करते हुए अपनी बहुमुखी प्रतिभा से भारत में उद्योग धंधों, शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर एक नया आयाम दिया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो अनिल उपाध्याय ने कहा कि नेहरू ने भारत में लोकतंत्रिक व्यवस्था कायम करने के साथ साथ निर्गुट आंदोलन के माध्यम से विश्व की राजनीति को भी दिशा दी। उनका पंचशील का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू 20वीं शदी के महानायक थे। उनके दिल मे देश और देशवासियों के प्रति अगाध प्रेम था।
इस मौके पर प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामसुधार मिश्र, देवेन्द्र सिंह, शिवपाल श्रीवास्तव, जंतलेश्वर यादव, संतोष चौरसिया, वैकुंठनाथ, मनोज कुमार उपाध्याय, सुबास राम, अजय सिंह गुड्डू, पुनीत मिश्रा, सचिन त्रिपाठी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने किया।