
उन्नाव पीड़ित को न्याय के लिए कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
वाराणसी. सोनभद्र नरसंहार के बाद अब कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीडित के मामले में भी सरकार को घेरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेप पीडित के रोड एक्सीडेंट वाले रोज से ही कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला तेज कर दिया है। प्रदेश भर के कांग्रेसियों को हर दिन का प्लान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है। इसकी खासियत यह है कि यह अभियान किसी एक जगह पर नहीं बल्कि पूरे जिले में चलना है। गांव से लेकर सहर तक हर चट्टी-चौराहे पर चलना है ताकि सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा जा सके। हर राहगीर यह जान सके कि कांग्रेस क्या कर रही है।
यानी प्रियंका गांधी जनता से जुड़े मामलों में यूपी सरकार को घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहती हैं। वह पूरे दमखम से 2022 की तैयारी में जुट गई हैं। इसी के तहत पहले सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलना, घटना स्थल पर जाने की जिद, पीड़ितों में से मृतकों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान कांग्रेस फंड से करना। अब पूरी तरह से रेप पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करना है। वह लगातार जनहित के मुद्दों को उठा कर उससे पूरे कांग्रेस परिवार को जोड़ रही हैं। कोई दिन खाली नहीं जाने दे रहीं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पहले कैंडिल मार्च निकाला, फिर उपवास रखा, पीड़ित को न्याय दिलाने और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हवन व श्राद्ध हुआ। अब तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है शनिवार से। इसके तहह बनारस के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग जत्थों में अभियान चलाया गया।
कांग्रेस के लिए यह अच्छी बात दिखी कि इस हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक और समाज सुधार के लिए जीवन समर्पित करने वाले महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से इसका आगाज हुआ। उसका परिणाम भी दिखा जब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में आगे आए और अपनी टिप्पणी संग हस्ताक्षर किया।
बनारस कांग्रेस जिसमें मुख्य संगठन के अलावा यूथ विंग ने भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया। इस अभियान में उन्नाव रेप पीड़ित के परिवार के मृतको को मुआवजा,पीड़िता को न्याय, महिलाओं की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून और उसका क्रियान्वयन, प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे मुद्दों पर आम लोगों से हस्ताक्षर कराया जा रहा है।
वहीं इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर एक दूसरे जत्थे ने अभियान चलाया। यहां भी आम लोगों की सहभागिता मजे की रही। इसका नेतृत्व शैलेंद्र सिंह ने किया। इसी तरह कैंट स्टेशन के समीप, मैदागिन और ग्रामीण इलाकों में भी अभियान चलाया गया। इस टीम में वरिष्ठ कांग्रेसनेता बैजनाथ सिंह, वाराणसी आटो यूनियन के उपाध्यक्ष भगवान सिंह, विजय प्रकाश चतुर्वेदी, नवीन मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, शुभम राय, राकेश श्रीवास्तव, रंजीत सेठ, सुभाष राम, उपेन्द्र सिंह, राजू पाल, अनिल निगम, शेषनरायन निगम, देवनन्द सिंह, वृजेश सिंह, राजकुमार सिंह, आशीष केसरी समेत अनेक कांग्रेसनेता व जनता उपस्थित थे ।
अपराधियों को प्राप्त है सत्ता का संरक्षणः सीताराम
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने कहा की यह अराजकता के पर्याय वाली सरकार यूपी में जनता को सुशासन के नाम पर मूर्ख बना रही है। सत्ता सह से सत्ताधारी कुकर्म में लिफ्त है। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जंगलराज, बलात्कारियों, अपराधियों, भू-माफियाओं का खौफ है। पूरी तरह इन दरिंदो को प्रदेश सरकार का सह प्राप्त है।
हर पीड़ित,हर मजबूर, हर बेटी, हर किसान, हर नौजवानों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेसः राघवेंद्र
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा कि हर पीड़ित,हर मजबूर, हर बेटी, हर किसान, हर नौजवानों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। प्रियंका गांधी के दबाव के कारण आज भाजपा को अपने कुकर्मी विधायक सेंगर को पार्टी से निकालना पड़ा, जिस सेंगर को केस दर्ज होने पर पार्टी से निकालना चाहिए था उसे निकालने के बजाए पूरी भारतीय जनता पार्टी शाशन-प्रशासन उसके सहयोग में लगे थे। यह साबित करता है कि सत्ता के लिए, अपराधियों के संरक्षण की खातिर वो कहां तक गिर सकते हैं। लेकिन हम कांग्रेसजन सरकार को बता देना चाहते हैं कि सरकारी तानाशाही हमारे इरादों को कमज़ोर नहीं कर सकती। पीड़ित के न्याय के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे व सरकार को घेरते रहेंगे। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से पूरे प्रदेश में लोगो को जागरूक कर पीड़ित के न्याय के लिए उनकी टिप्पणियों और हस्ताक्षर युक्त पत्र राष्ट्रपति जी को सौपा जाएगा।।
कार्यक्रम में आमजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिए व हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया
हस्ताक्षर अभियान में निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, ओमप्रकाश ओझा, शैलेंद्र किशोर पांडेय, मधुकर, प्रमोद पांडेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, चंचल शर्मा, ओमशंकर शुक्ला, मयंक चौबे, रोहित दुबे, गौरव कपूर, किशन यादव, अनुभव राय, पार्षद गोविंद शर्मा, रंजीत तिवारी, सुनील कपूर, धीरज सोनकर, मनीष कुमार, लालजी यादव, विनीत चौबे, गोरखनाथ यादव, विनीत तिवारी, दिग्विजय सिंह, राजीव आर्य, अंशुमान पांडेय, अभिषेक चौरसिया,मुन्ना पांडेय, मीरा तिवारी, अरुण सोनी, हनुमंत चौबे, शांतनु त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा, क्षेमेन्द्र त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, भुनेश्वर द्विवेदी, इम्तियाज अहमद, विशाल तिवारी,कृष्णा लाल गौड़, सलिम अंसारी आदि शामिल रहे।
Published on:
03 Aug 2019 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
