गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के शिव की थीम पर बने मॉडल के सामने आने के बाद अब रोप-वे के स्टेशन प्रस्तावित मॉडल सामने आया है। यह भी शिव और काशी की थीम पर आधारित है। इसमे डमरू, त्रिशूल, शंख, नदी, चांद और घाट की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। रोप-वे वाराणसी में 2024 तक पर्यटकों के लिए तैयार हो जाएगा। 3.85 किलोमीटर के इस रोप-वे में कुल 5 स्टेशन होंगे, जिन्हे काशी के प्रसिद्ध स्थलों का स्वरुप देने की योजना है।