8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाशी के नाम पर व्यापारी से उड़ाये ढाई लाख, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी में खरीदारी के लिए आया था गाजीपुर व्यवसायी, बनारस में थम नहीं रहा अपराध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 3 Jul 2019, 1:17 PM IST

Businessman Chandan

Businessman Chandan

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी बनारस में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी में गाजीपुर से खरीदारी करने आये व्यापारी के साथ उच्चकागिरी की घटना हो गयी है। बाइक से आये दो बदमाशों ने खुद को पुलिस का बताया और तलाशी के नाम पर व्यापारी के ढाई लाख रुपये उड़ा दिये। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की सुराग लेने में पुलिस जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-बसपा सांसद अतुल राय को कोर्ट ने फिर दिया झटका, कहा सभी के लिए बराबर है कानून

गाजीपुर के खानपुर निवासी चंदन मोदनवाल बुधवार की सुबह गल्ला की खरीदारी करने के लिए बस से बनारस आया था इसके बाद वह विश्ेश्वरगंज मंडी पहुंचा था। मंडी पहुंच कर वह एक जगह बैठा था। व्यापारी के पास एक बैग था जिसमे ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। इसी बीच एक व्यक्ति वहां पर आता है और कहता है कि आगे मर्डर हुआ है असलहा की चेकिंग करनी है तुम अपना बैग दिखाओ उसमे असलहा तो नहीं है। इतना बोलने के बाद वह व्यक्ति चंदन से बैग ले लेता है और बैग खोल कर उसकी तलाशी लेने लगता है। चंदन ने कहा कि बैग में मेरा पैसा रखा हुआ है और यह कहते हुए अपना बैग छीन लेता है। चंदन जब बैग खोल कर देखता है तो उसमे रखे ढाई लाख रुपये गायब थे इस पर वह शोर मचाने लगता है। इसी बीच मौका पाकर उच्चका वहां से भाग जाता है। चंदन का कहना है कि दो लोग बजाज डिस्कवर से थे जबकि एक व्यक्ति अन्य बाइक पर था। व्यापारी से उच्चागिरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। सीओ कोतवाली बृज नंदन राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी से फुटेज निकाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-मां के लिए छह माह बाद कब्र से बेटे का निकाला गया शव, बेहद दिलचस्प है कहानी

रोहनिया व मंडुआडीह में हुई लूट का पुलिस ने किया था खुलासा, पर नहीं लग रही उच्च्कागिरी पर लगाम
रोहनिया व मंडुआडीह में लूट की दो घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया था। दोनों घटनाओं में बिना असलहा का प्रयोग किये ही बदमाशों ने दो लूट की घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग गये थे। विश्ेश्वरगंज में हुई घटना भी उसी तरह की है। सीएम के आदेश के बाद पुलिस के आधाधिकारी प्रतिदिन सड़क पर उतर कर चेकिंग अभियान में जुटे हुए हैं इसके बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक के साथ पुलिस की बदसलूकी, दरोगा ने कहा मैं नहीं जानता पीएम को