30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वी यूपी में दिखेगा चक्रवात ताउते का असर, दो से तीन दिनों में बदलेगा मौसम, तेज हवा संग बारिश के आसार

UP Weather. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में तूफान के असर से तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 17 May 2021, 10:39 AM IST

पूर्वी यूपी में दिखेगा चक्रवात ताउते का असर, दो से तीन दिनों में बदलेगा मौसम, तेज हवा संग बारिश के आसार

पूर्वी यूपी में दिखेगा चक्रवात ताउते का असर, दो से तीन दिनों में बदलेगा मौसम, तेज हवा संग बारिश के आसार

वाराणसी.UP Weather. केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में आए चक्रवात तूफान ताउते का असर पूर्वांचल के जिलों में देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में तूफान के असर से तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अगले कुछ दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। पिछले सप्ताह भी मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिली। आम दिनों में जहां मई महीने में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान देखने को मिलता है वहीं पिछले दिनों बूंदाबांदी, तेज हवा से तापमान कम होकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, रविवार को दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तीखी होने के साथ ही गर्मी भी अधिक रही। पारा 40 डिग्री पार चला गया।

20 मई से मौसम में परिवर्तन

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने 20 मई से मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई है। मुंबई में ताउते तूफान के टकराने के बाद उसका असर पूर्वांचल में भी देखने को मिल सकता है। 20 मई से मौसम बदलेगा। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी है। वहीं, यूपी में 15 से 20 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई गई है। मानसून के इस बार केरल में जून के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद यहां उसके आने की संभावना है। इस बार बारिश भी अच्छी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: पूर्वी यूपी में बदलेगा मौसम, 12 मई से गरज चमके के साथ बारिश के बन रहे आसार

ये भी पढ़ें:पूरे हफ्ते बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में होगी गिरावट, आम की फसलों को नुकसान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग