
rashifal
वाराणसी. राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अगर हम राशियों के मुताबिक कार्य को करें तो यह हमारे जीवन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं आज किस राशि के जातक के साथ क्या होने वाला है।
मेष राशि- इस राशि के जातक का दिन आज शुभ होगा। आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ राशि- इस राशि के जातक का दिन शुभ रहेगा। आज विवाहित पारिवारिक समस्याओं को जीवनसाथी से साझा करें तो हल जरूर निकलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
मिथुन राशि- इस राशि के जातक का दिन शुभ रहेगा। आज निजी कार्य को लेकर परेशानी हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बाहरी लोगों पर सोच समझकर विश्वास करें।
कर्क राशि- इस राशि के जातक लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज नई परियोजना को शुरू करने के लिए अनुभवी की राय लें। जीवनसाथी आपके प्रति आज संवेदनशील होंगे। कारोबार में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
सिंह राशि - इस राशि के जातक का दिन शुभ रहेगा। आज पारिवारिक समारोह के लिए दिन अच्छा है। आज इस राशि की गर्भवती महिलाओं की सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।
कन्या राशि- इस राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज कानूनी मामलों में दूर रहना ज्यादा अच्छा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक स्थल पर आज आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।
तुला राशि- इस राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज इंजीनीयर्स के लिए दिन शुभ है। धन लाभ के योग बनेंगे। आज किसी से फिजूल की बातें न करें। आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा। आज जिंदगी में होने वाले बदलाव फेवर में होंगे। कला से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी। नए कोर्स को ज्वॉइन के लिए दिन आज शुभ है।
धनु राशि - इस राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज बड़े-बुजुर्ग की राय घर के किसी कार्य करने से पहले लेंगे तो कारगर साबित होगी। कारोबारियों को आज काफी फायदा होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। धन लाभ होगा. सेहक का ध्यान रखें।
मकर राशि- इस राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आज व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। दफ्तर में नए बिजनेस प्रपोजल देने के सम्मानित हो सकते हैं। ठेकेदारों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा. आज सोचा हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नेताओं के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर को रिंग गिफ्ट करने का प्लान आज शुभ रहेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।
मीन राशि- इस राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं दूर जाने का प्लान बनाएंगे। कारोबारियों को बड़ा धन लाभ होगा। रिश्तेदार के घर आने से खुशी का माहौल होगा।
Published on:
04 Nov 2018 09:34 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
