वाराणसी

धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमत हुई कम, कुछ इस तरह हैं आज के भाव

धनतेरस पर सोने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि शुक्रवार को यूपी के वाराणसी में सोने की कीमत में कमी आई है।

less than 1 minute read
Nov 10, 2023

दिवाली के त्यौहार के चलते लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। ऐसे में सभी खरीदारों के लिए खुशखबरी है, क्यूंकि सोना- चांदी के दामों में गिरावट आई है। गिरावट के चलते धनतेरस पर खरीदारों को फायदा मिलेगा।


सोने की कीमत:
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 10 नवम्बर यानी आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 55,850 रुपये हो गई है, जो 9 नवम्बर की 56,250 रुपये की कीमत से कम है। 8 नवम्बर को 54,400 रुपये, 7 नवम्बर को 56,500 रुपये, 6 नवम्बर: 56,650 रुपये। 4 और 5 नवम्बर को कीमत 56,750 रुपये थी।

आज 24 कैरेट सोने की कीमत:
24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 440 रुपये टूटकर 59,385 रुपये हो गई है, जो 9 नवम्बर की 59,825 रुपये की कीमत से कम है। वहीं वाराणसी के सर्राफा कारोबारी के अनुसार, नवम्बर के इस सप्ताह में सोने के भाव में लगातार कमी हो रही है।

यह भी पढ़ें: ताजमहल में स्मारकों की अब इस तरह होगी सफाई, तैयार हुआ प्लान

चांदी में 300 रुपये की कमी:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में 300 रुपये प्रति किलो की कमी हुई है, जिससे एक किलो चांदी की कीमत 76,200 रुपये हो गई है, जो 9 नवम्बर की 76,500 रुपये की कीमत से कम है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट ने वाराणसी के खरीदारों को त्योहारी मौसम में राहत पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें: यूपी में इस महीने बंपर छुट्टियां, स्कूल से लेकर दफ्तर रहेंगे बंद, जानें लिस्ट

Published on:
10 Nov 2023 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर