देव दीपावली पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो आयोजित किया गया। लगभग 13 मिनट के इस क्रेकर्स शो को देख बनारस के लोगों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग 1 किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो हुआ। भगवान शिव के ऊपर बने हर-हर शम्भू, शिव तांडव स्त्रोत आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी के शो का आयोजन किया गया। आतिशबाजी के दौरान आसमान में सतरंगी छटा बिखरी दिखी। यही नहीं आकाश में कई तरह के आकर्षक आकार के चित्र भी दिखाई दिये। ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित होते हैं। पटाखों की आवाज 70 डेसीबल से कम होती है।