
देवरिया बालिका संरक्षण गृह
वाराणसी. सूबे की सियासत में हलचल मचा देने वाला देवरिया बालिका संरक्षण गृह कांड से जुड़ी लड़कियां अब बनारस लाई जाएंगी। इन लड़कियों को वाराणसी के संवासिनी गृह में रखा जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार का है। इन लड़कियों के गुरुवार तक बनारस पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच शासन के निर्देश पर बनारस संवासिनी गृह में इनको ठहराने का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम भी किए गए है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने पत्रिका को बताया कि तैयारी पूरी है, देवरिया से लाई जाने वाली सभी 18 लड़कियों को जैतपुरा स्थित संवासिनी गृह में रखा जाएगा।
बता दें कि रविवार की रात यह खुलासा हुआ था कि देवरिया के बालिका संरक्षण गृह के रजिस्टर के मुताबिक 42 लड़कियां वहां रहती थीं जिसमें से 18 लड़कियां गायब हैं। उनकी पड़ताल जारी है। इस बीच इस प्रकरण में देवरिया के डीएम सुजीत कुमार को हटाने के बाद उनके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया गया है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी का गठन करने की बात कही है, इसके तहत एडीजी क्राइम की अध्यक्षता में यह एसआईटी गठित होगी।
मंगलवार को ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बरामद लड़कियों को बनारस के संवासिनी गृह में शिफ्ट किया जाएगा। इसके तहत ही बनारस में उन लड़कियों को यहां रखने की तैयारी शुरू कर दी गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने पत्रिका को बताया कि देवरिया से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम तक इन बरामद लड़कियों का बयान होना है। उसके बाद ही उन्हें वहां से बनारस लाया जाएगा। यहां आते ही उन्हें जैतपुर स्थित संवासिनी गृह में रखा जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
Published on:
08 Aug 2018 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
