
Devdeepavali 2019 Bhairav Talab illuminated with 16000 lamps,Devdeepavali 2019 Bhairav Talab illuminated with 16000 lamps,Devdeepavali 2019 Bhairav Talab illuminated with 16000 lamps
वाराणसी. राजातालाब क्षेत्र में मंगलवार को Devdeepavali 2019 का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को भैरव तालाब पर दीपों की जगमगाहट देखते ही बनी। एक साथ 16000 दीपक जले तो हर ओर बिखरी सतरंगी छटा से तन-मन निहाल हो गया। ये थी इलाकाई युवाओं की मेहनत।
श्री अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज भैरव तालाब के प्राचार्य गोविंद प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य सुदामा राम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद देव दीपावली आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ मिलकर सतरंगी छटा बिखेर दी।
दीपों की जगमगाहट इंद्रधनुषी छटा बिखेरे रही थी। बतौर मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश तेलगु के रामकृष्ण पटनायक विशिष्ट अतथि आराजी लाईन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, अधिवक्ता हरी ओम दुबे रहे।
दीपों के जरिये शहीदों को दिया श्रद्धांजलि
देव दीपावली का धार्मिक महत्व होने के साथ मुख्य रूप से शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए दीये जलने के साथ एक दीपक राष्ट्र के नाम जलाकर देश की सुख समृद्धि की भी कामना किया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच 16 हजार दीपों का दान किया गया। अतिथियों का स्वागत हरपुर ग्राम प्रधान निर्मला देवी प्रतिनिधि बलिराम, बीरभानपुर ग्राम प्रधान राकेश कुमार पटेल सत्यनारायण गुप्ता, संतराज कुशवाहा ने किया संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि योगीराज सिंह पटेल ने किया।
इस मौके पर आयोजन समिति के शिव कुमार राजभर, डा. शैलेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, गुड्डू सिंह, विनोद कुमार राजभर, राजकुमार उर्फ प्रिंस, राज कुमार राजभर, आजाद राय, रामु राजभर, गौतम राजभर, संजय राजभर देवेंद्र राजभर, सुनील कुमार, संत कुमार, अरविंद दादा, भोलू उर्फ विनय आदि लोग उपस्थित रहे।
Published on:
12 Nov 2019 10:37 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
