
शनि महाराज
वाराणसी. हिंदू धर्म में हर दिन का एक अलग महत्व होता है। चाहे वह पूजा-पाठ का हो या कपड़े पहनने का। वहीं हर दिन एक किसी भगवान का होता है। उसी तरह शनिवार शनि महाराज का दिन है। इस दिन शनि महराज की पूजा की जाती है। शनि देवता को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वह सभी के कर्मों का फल देते हैं। कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं होता। शनि महाराज को काला रंग पसंद है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काला पहनने से शनि महाराज की कृपा बनी रहती और उसके हर कार्य शुभ होते हैं। अगर आपके पास काला कपड़ा नहीं है तो इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी, बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इस दिन हल्के रंग का कपड़ा भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए नहीं तो घर में धन की बढ़ोत्तरी नहीं होती। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव सूरत से काले हैं और ज्योतिष के अनुसार उन्हें काला, भूरा, नीला जैसे डार्क रंग बहुत पसंद हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए जातकों शनिवार के दिन डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
शनिवार को करें ये काम
1. हर शनिवार मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। ध्यान रखें कि यह दीया उनकी मूर्ति के आगे नहीं बल्कि मंदिर में रखी उनकी शिला के सामने जलाएं और रखें।
2. अगर आस-पास शनि मंदिर ना हो तो पीपल के पेड़ के आगे तेल का दीया जलाएं। अगर वो भी ना हो तो सरसों का तेल गरीब को दान करें।
3. शनिदेव को तेल के साथ ही तिल, काली उदड़ या कोई काली वस्तु भी भेंट करें।
4. भेंट के बाद शनि मंत्र या फिर शनि चालीसा का जाप करे।
5. शनि पूजा के बाद हनुमान जी की पूजा करें। उनकी मूर्ति पर सिन्दूर लगाएं और केला अर्पित करें।
6-शनिदेव की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करें: ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
Published on:
07 Sept 2018 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
