
यूपी में योगी राज की वापसी पर ढोल नगाड़ों संग जश्न मनाता डोमराजा परिवार
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में यूपी में योगी राज की वापसी पर जश्न का माहौल है। कोई बुल्डोजर बाबा का टैटू लगवा रहा है तो कोई जेसीबी पर चढ़ कर जश्न मन रहा है। लाल गुलाल तो 10 मार्च की शाम से ही काशी की फि़जा में उड़ने लगा है। इसी बीच डोम राजा परिवार ने भी बीजेपी की शानदार जीत पर जश्न मनाया और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी को लगातार दूसरी जीत की शुभकामनाएं दीं। उधर काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र रहे अक्षयवट हनुमान मंदिर के महंत परिवार ने भी क्षेत्रीय विधायक की जीत पर बधाई दी।
वाराणसी में लगातार दूसरी बार बीजेपी का क्लीन स्वीप
बता दें कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के आठो विधायकों की लगातार दूसरी जीत पर जश्न का दौर 10 मार्च की शाम से ही जारी है। अलग-अलग मोहल्लों में ढोल नगाड़ों संग बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक नाच-गा रहे हैं। होली से पहले ही लाल गुलाल फि़जाओं में घुलमिल गया है। चारों ओर खुशी का माहौल है। ऐसे में वो लोग जिनके परिवार के बुजुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक-समर्थक रहा हो वो भला इस जश्न से कैसे दूर रह सकता है।
डोम राजा परिवार ने एक दूसरे को पहनाई माला, खिलाई मिठाई
ऐसे में काशी के डोम राजा के परिवार ने भी जश्न मनाया। डोम राजा के परिवारजनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाई। हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लिए सभी खूब झूमे। उनका उत्साह देखते बन रहा था। ढोल नगाडों की थाप पर पूरा परिवार इस खुशी के मौके पर शरीक हुआ। इस दौरान शालू चौधरी ओम चौधरी ,बाहदुर चौधरी, चन्दन चौधरी सहित अन्य परिवार जन उपस्थित थे।
अक्षयवट हनुमान मंदिर महंत परिवार ने विधायक को दी शुभकामनाएं
इसके अलावा अक्षयवट हनुमान मंदिर और शिव कचहरी के महंत परिवार के सदस्यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी और क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी को जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महंत परिवार के कमल मिश्रा, राजू पाठक, नील कुमार मिश्रा, बच्चा पाठक, रमेश गिरी और सतीश गिरी आदि मौजूद रहे।
Published on:
12 Mar 2022 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
