वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में लगातार लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जो इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महती भूमिका निभा रहे हैं ने स्वयं काशी के हरिश्चंद्र घाट के डोमराज परिवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सौंपा। 21 जनवरी को यह परिवार काशी से 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनेगा और रामलला का दर्शन करेगा। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि आज से काशी में निमंत्रण बांटने की शुरुआत की गई है।