
varanasi food items
वाराणसी. बनारस तो घाट और मंदिरो के लिए मशहूर है लेकिन यहां के कई लाजवाब फूड आइटम ऐसे हैं जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा है। अगर काशी आने के बाद आप इन फूड आइटमों को नहीं चखे तो समझिए बनारस नहीं घूमा। एक बार इन लजीज पकवानों को खाने के बाद आप बार-बार इन्हें खाने के लिए शिव की नगरी जरूर आएंगे। तो हम आपको बताने जा रहे हैं बनारस के कुछ ऐसे फूड आइटम्स जिसे आप बनारस आकर बिना चखे नहीं जाएंगे।
1. कचौड़ी -सब्जी
बनारस के कचौड़ी गली की कचौड़ी और सब्जी बहुत फेमस है। यहां सुबह-सुबह कचौड़ी-सब्जी खाने का मजा ही कुछ और है। इसके साथ जलेबी हो तो खाने में स्वाद दोगुना हो जाता है।
2. ब्लू लस्सी
बनारस की ब्लू लस्सी भी बहुत फेमस है। इसका स्वाद विदेशी पर्यटकों की जुबान पर रहता है। इस लस्सी के 120 फ्लेवर हैं। यह मर्णिकर्णिका घाट के कचौड़ी गली में स्थित है।
3.लौंगलत्ता
ये बनारस की ऐसी डिश है, जो लगभग हर दुकान पर मिलती है। मैदे को गूंथकर उसे रोटी की तरह बेल लेते हैं। फिर इसमें खोया और लौंग डालकर फोल्ड करके घी में डीप फ्राई करते हैं। एक बार जो लौंगलत्ता खा लेता है, वो इसका दीवाना हो जाता है।
4.टमाटर चाट
आपने बाजार में कई तरह की चाट खाई होंगी, लेकिन टमाटर चाट की खासियत ही अलग है। उबले हुए आलू में कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं। इसके बाद उसमें टमाटर का गूदा मिलाकर धीमी आंच पर पकाते हैं। मिट्टी के कुल्हड़ में गार्निश कर गर्मा-गरम सर्व करते हैं। अगर आप बनारस घूमने गए हैं तो टमाटर चाट का स्वाद जरूर चखें। यकीन मानिए, आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे।
5. पान
बनारस का पान इतना ज्यादा मशहूर है कि इस पर हिंदी गाना भी बन चुका है। यहां आपको पान की कई वैरायटी मिलेगी। 'गुलकंद' से लेकर 'कत्थे' वाला स्पेशल पान यहां की पहचान है।
6. चूड़ा मटर
इसे चूड़ा मटर भी कहते हैं। सर्दियों में यह हर घर में बनता है और हर दुकान पर मिलता है। बनारस आने पर एक बार इसका स्वाद जरूर चखना चाहिए।
7.बाटी-चोखा
वैसे तो बाटी-चोखा कई जगहों पर मिलता है, लेकिन बनारस के बाटी-चोखा का स्वाद ही अलग है। यहां मिट्टी के चूल्हे में बाटी बनाई जाती है और फिर पूरी तरह से घी में लपेटा जाता है। वहीं, चोखा अपनी सोंधी-सी खुशबू से लोगों को अपनी तरफ खींच लेता है। काशी में मेहमानों को बाटी-चोखा खिलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा जाता है।
8.लस्सी
बनारस घूमने आए विदेशी पर्यटक भी बनारसी लस्सी का स्वाद चखना नहीं भूलते। चौक इलाके की कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी कॉर्नर नाम की एक दुकान है, जहां आपको हर फ्लेवर की लस्सी मिलेगी। रबड़ी, केला, अनार, सेब और आम जैसे तमाम फलों की लस्सी यहां हर मौसम में मिलती है।
9.मलईयो
ये काशी का सबसे फेमस फूड आइटम है। इसे दूध के झाग से बनाया जाता है। यह सिर्फ सर्दी के मौसम में मिलता है। इसे बनाने की विधि भी काफी खास है। दूध को चीनी में उबालकर रातभर खुले आसमान के नीचे ओस में रख दिया जाता है। इसके बाद बर्तन में दूध को खूब फेंटा जाता है। इससे झाग तैयार होता है, जिसे मलईयो कहा जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है।
10.ठंडई
बनारस की जिक्र करते ही खुद-ब-खुद भांग वाली ठंडाई की तस्वीर सामने आ जाती है। बाबा की नगरी में ठंडाई की भारी डिमांड होती है। देसियों के साथ-साथ विदेशी भी इसके स्वाद का जमकर लुत्फ उठाते हैं।
Published on:
11 Aug 2019 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
