
PM Narendra Modi
लोकसभा चुनाव 2024 का करीब दो महीना लंबा प्रचार का शोर गुरुवार 30 मई की शाम थम गया। सातवें और अंतिम चरण के लिए अब एक जून को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर इस चरण में मतदान होना है। इन 13 सीटों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट और इसके साथ सीएम योगी का जिला गोरखपुर भी शामिल है। गोरखपुर लोकसभा सीट से रविकिशन फिर से उतरे हुए हैं।
पीएम मोदी और रविकिशन के अलावा नजरें मिर्जापुर लोकसभा सीट से उतरीं अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल पर भी रहेंगी। यूपी की इन 13 लोकसभा सीटों में दो सुरक्षित हैं और 11 सामान्य हैं। वहीं इस चरण में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बांसगांव सु., घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सु पर वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के 13 सीटों के साथ ही सोनभद्र जिले की रिक्त चल रही दु्द्धी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
Published on:
30 May 2024 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
