13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलेगी रोजगार की ट्रेनिंग, फिर साक्षात्कार के बाद नौकरी, वह भी देश की नामी कंपनी में

युवाओं की भागदौड़ अब होगी खत्म, BHU में सब कुछ होगा मुहैया, देश की नामी कंपनी का मिल रहा है सहयोग, 20 दिन का होगा प्रशिक्षण।

2 min read
Google source verification
BHU

BHU

वाराणसी. अगर आप युवा हैं, स्नातक हैं फिर भी काम की तलाश में भटक रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सिर्फ बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ही नही, किसी विश्वविद्यालय के छात्र हों मौका जरूर मिलेगा। आपको दिए जाएंगे रोजगार के टिप्स। महज 20 दिन का है कोर्स।

बेरोजगार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए बीएचयू में रोजगार ट्रेनिंग सेंटर खुल गया है। इस ट्रेनिंग सेंटर में स्नातक छात्रों को रोजगार के गुर सिखाए जाएंगे। महज 20 दिन का है कोर्स। इसके लिए सब कुछ तैयार है। प्रशिक्षण रुइया छात्रावास के मॉडल कैरियर सेंटर (विश्वविद्यालय सेवायोजन, National Career Service, Ministry of labour & Employment) की ओर से युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस ट्रेनिंग सेंटर में हर वर्ग के अक्षम युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यंग प्रोफेशनल प्रियंका कश्यप ने पत्रिका से बातचीत में बताया किप्रशिक्षण कार्यक्रम सामान्य वर्ग के अलावा, अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ दिव्यांगों के लिए है। इसमें 2015, 2016, 2017 और 2018 में कला, समाज विज्ञान, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। हां! अंग्रेजी की विशेष जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस ट्रेनिंग सेंटर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सहयोग कर रही है। ऐसे में ट्रेनिंग के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ही साक्षात्कार लेगीऔर इस साक्षात्कार से चुने गए अभ्यर्थियों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में नौकरी दी जाएगी।

प्रियंका ने बताया कि आवेदन करने के साथ ही ट्रेंनिंग सेंटर में संपर्क करते वक्त अभ्यर्थियों को अपने पाठ्यक्र से संबंधित मार्कशीट, सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सभी अंक पत्र और प्रमाण पत्र का सत्यापन होगा। अभ्यर्थियों को अपना पहचान पत्र भी लाना जरूरी होगा। वे इसके लिए आधार कार्ड भी अपने पास रख सकते हैं।

प्रियंका ने बताया कि सभी आवेदन प्राप्त होने के बाद 50-50 युवाओं का ग्रुप बनाया जाएगा। कंपनी उन सभी युवाओं को नौकरी के लिए पूरी तरह से दक्ष बनाएगी।

उन्होंने बताया कि वैसे तो 30 सितंबर से ही आवेदन आमंत्रित किये जा रहे थे। लेकिन इस बीच विश्वविद्यालय में हंगामा होने के बाद छात्रावास खाली करा कर बंद करा दिए गए हैं। ऐसे में दिक्कत आ रही है। लिहाजा छात्रावास खुलते ही प्रशिक्षण शुरू होगा। इसकी सूचना बाद में दी जाएगी।