
अखिलेश यादव का बड़ा फैन है यह शख्स, जांघ पर भइया तो पीठ पर है भाभी का टैटू
वाराणसी. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का बड़ा फैन सामने आया है। जिसकी दिवानगी ने उसे सबके नजरों में ला दिया। बनारस के सड़कों पर यह फैन अपनी पीठ और जांघ पर भइया और भाभी के चहरे का टैटू बनवाकर घूम रहा था। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा।
दरअसल, 2019 के लिए अखिलेश यादव सभाएं कर रहें। इसी बीच वाराणसी जब 25 साल पुराने फान को पूर्व सीएम अखिलेश यादव के वाराणसी आने की जानकारी हुई तो वह भी अपन अनोखें अंदाज में पहुंच गया। इस दौरान अखिलेश यदव की नजर अपने फैन पर पड़ी तो उन्होंने मिले भी बुलाया लेकिन भारी भीड़ औऱ सुरक्षा कर्मियों के कारण मिल नहीं पाए।
बता दें कि, आयर गांव के रहने वाले ऑटो मालिक विनोद मुलायम सिंह यादव के भी बड़े फैन हैं। उन्होंने टैटू बनवाने के लिए 10 हजार रूपए खर्च किए। जिसके लिए दो दिन से ज्यादा दर्द भी सहना पड़ा था। इन्होंने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश औऱ डिंपल के चहरे का टैटू बनवाया है। इनकी दिवानगी इसी से जाहिर होती है कि, कहीं भी अखिलेश यादव की रैली हो पहुंच जाते हैं। हर फैन की तरह इनका भी सपना है कि, ये एक बार अखिलेश यादव से मुलाकत कर बताएं कि, ये कितने बड़े फैन हैं।
Published on:
27 Mar 2018 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
