पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के साथ अपर पुलिस महानिदेशक कारागार हरिशंकर व आईजी कारागार डा.शरद भी सेंट्रल जेल में पहुंचे थे। पूर्व डीजीपी के साथ आयी दो सदस्यीय कमेटी ने जेल अधिकारी व कर्मचारी के साथ बैठक की। सूत्रों की मानेबैठक में व्यवस्था सुधार के लिए सभी से सलाह मांगने के साथ पूछा गया कि किस तरह चेकिंग करके बंदियों व कैदियों को जेल में लाया जाता है। बैरक में बंदियों की कब-कब तलाशी ली जाती है। यदि तलाशी जेल में बंदियों को लाते समय तलाशी में सावधानी नहीं बरती गयी तो किस तरह से गड़बड़ी का पता किया जा सकता है। तीन सदस्यीय टीम के सामने सभी ने व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सुझाव भी दिये।
यह भी पढ़े:-गंगा में दिखा घडिय़ाल, वीडियो बनाने की मची होड़