रविवार को हुई फाइनेंस कंपनी के हत्यारों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या के मामले में मृत वीर बहादुर सिंह के भाई की तहरीर की आधार पार मुकदमा पंजीकृत कर कार संख्या UP70LT4083 के बारे में पता लगाना शुरू किया और सर्विलांस की सहायता ली गयी तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामसूरत सिंह निवासी कसैयावर, पोस्ट बमैला थाना हड़िया और भरत सिंह निवासी कसैयावर, पोस्ट बमैला थाना हड़िया प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया।