बता दें कि नर्सिंग कालेज की छात्राओं के साथ गुरुवार की रात कॉलेज के चेयरमैन, उनकी पत्नी, बेटे और बहू ने बदसलूकी की थी। इसका वीडियो रविवार की सुबह वायरल हो गया। इसके बाद छात्राएं पहुंची लंका थाने और एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह, पत्नी कृष्णा पटेल, बहू डॉ अंकिता पटेल और बेटे डॉ स्वरूप पटेल के खिलाफ बदसलूकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया।