
घायल युवक बृजेश सिंह
वाराणसी. पूरा जिला रंगों के पर्व होली के उल्लास में डूबा रहा। लोग रंग गुलाल उड़ाने और नाचने गाने में मशगूल रहे। इसी बीच पांडेयपुर इलाके में एक टोली ढोल-नगाड़े संग निकली। लोग अपनी मस्ती में नाच-गा रहे थे। इसी बीच युवकों की दूसरी टोली में से अचनाक फायरिंग होने लगी। अचानक हुई फायरिंग में बृजेश सिंह नामक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले नशे में धुत रहे। उन्होंने बृजेश पर पांच राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से लहू लुहान बृजेश जमीन पर गिर पड़ा। उसकी छाती में तीन गोलियां लगी हैं।
पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई। डीजे बंद हो गया। जिसे जहां मिला भाग कर जान बचाने में लग गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दरम्यान पुलिस ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों की मदद से खून से लतफत बृजेश को उठा कर मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल बृजेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के आला अफसर भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है, पर अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।
घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि बृजेश लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कालोनी का निवासी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वैसे पुलिस इसे पुरानी आपसी रंजिश मान रही है। पुलिस पांडेयपुर क्षेत्र जहां ये घटना हुई है वहां के दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज हासिल करने में लगी है ताकि दोषियों का पता चल सके।
नहीं है किसी से कोई दुश्मनीः बृजेश
इस बीच घायल बृजेश कुमार सिंह पुत्र जगजीत नारायण सिंह ने बताया है कि जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह अचानक से शराब के नशे में पापा के पास तक पहुंचे और पलक झपकते ही जितेंद्र सिंह ने उन पर पिस्टल से 5 गोलियां दाग दी, जिसमें से तीन उन्हें लगी। घायल के अनुसार जितेंद्र सिंह के पास पिस्टल है। बृजेश ने बताया कि उनकी कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है।
Published on:
18 Mar 2022 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
