14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2022: बच्चों की शिक्षा पर फोकस, डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा संग डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट 2022 पेश किया। वित्त मंत्री ने यूं तो किसान से लेकर आम आदमी तक को संतुष्ट करने की कोशिश की है। इसमें भी उनका फोकस बच्चों की शिक्षा पर रहा। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई। जानते हैं क्या है खास बातें...

2 min read
Google source verification
संसद में बजट 2022 पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संसद में बजट 2022 पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वाराणसी. केंद्र सरकार ने Budget 2022 में देश के छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक की शिक्षा पर फोकस किया है। इसके तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न डिजिटल एजुकेशन और डिजिटल विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। ऐसे में देश के भविष्य की शिक्षा पर ज्यादा फोकस किया गया है।

डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा
पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा। यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

युवाओं की शिक्षा को डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी
निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ। एक क्लास एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। वहीं मानसिक समस्याओं के लिए नेशनल टेलीमेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू होगा।

किसानों के लिए एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदारी का वादा
वित्त मंत्री ने किसानों की मदद के लिए भी बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीदारी की जाएगी। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

2.37 लाख रुपये की एमएसपी

किस क्षेत्र में कब कौन सी फसल बोई जाए, इसका आकलन करने के लिए किसान ड्रोन का इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा, लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन की योजना पर जोर दिया जाएगा। गेंहू और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपये की एमएसपी होगी।

पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर
पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घर बनाए जाएंगे। इसके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में 48 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस योजना को अंजाम तक पहुंचाएंगी।

छोटे एवं लघु उद्योगों की मदद
घरेलू उद्योगों की मजबूती पर भी सरकार का पूरा जोर है। वित्त मंत्री ने कहा कि छोटे और लघु उद्योगों को 2 लाख करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी।

गति शक्ति योजना को बढ़ावा
वित्त मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनें अगले तीन वर्षों में चलाई जाएगी। 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स भी अगले तीन वर्षों में तैयार होंगे। इससे मेट्रो सिस्टम तैयार करने की नवोन्मेषी तरीका विकसित होगा। पीएम गति शक्ति, समावेशी विकास, उत्पादकता वृद्धि और निवेश, सनराइज अपॉर्च्युनिटी, एनर्जी ट्रांजिशन और क्लाइमेट एक्शन एवं निवेश की फाइनैंसिंग हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होगी।

पीएम गति शक्ति
पीएम गति शक्ति के सात इंजन- रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, मास ट्रांसपोर्टेशन, वाटरवे, लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर। वित्त मंत्री ने कहा कि इन आधार स्तंभों पर देश की रफ्तार तेजी की जाएगी।

400 वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान

वित्त मंत्री ने 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। मोदी सरकार का रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा से ही जोर रहा है। इसी क्रम में वित्त मंत्री ने बजट भाषण में नया ऐलान किया है।

एक साल में 25000 किमी हाइवे का निर्माण
अगले 100 साल के लिए ढांचागत विकास की रूपरेखा पर काम किया जा रहा है। एक साल में 25 हजार किमी हाइवे बनेगा। हाइवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। वित्त वर्ष 2022-23 में 8 नए रोपवे का ऑर्डर दिया जाएगा। रोपवे ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर दिया जाएगा।