29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक गायिका मालिनी अवस्थी को BHU में मिला भारतीय संस्कृति सम्मान

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी को भारतीय संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया गया। ये सम्मान समारोह समाज विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ। इस मौक पर यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को भी सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो वीके शुक्ल तथा समाज विज्ञान संकाय के वर्तमान व भावी डीन मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 29 Apr 2022, 7:34 PM IST

बीएचयू के समाज विज्ञान विभाग में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का सम्मान

बीएचयू के समाज विज्ञान विभाग में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का सम्मान

वाराणसी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी और उनके पति व प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को सम्मानित किया गया। ये सम्मान समारोह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया गया था। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रेक्टर प्रो वीके शुक्ल थे।

समाज विज्ञान संकाय में हुआ सम्मान समारोह

बीएचयू के समाज विज्ञान संकाय के पंडित दीनदयाल पीठ के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में रेक्टर प्रो वीके शुक्ल, समाज विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो कौशल कुमार मिश्र, समाज विज्ञान संकाय के भावी डीन प्रो अरविंद जोशी आदि मौजूद रहे। तीनों विशिष्टजनों ने लोक गायिका को भारतीय संस्कृति सम्मान से सम्मानित किया।

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को मिला पं. दीन दयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव सम्मान

इस मौके पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव सम्मान दिया गया।

लोक गीतों से मिलती है भारतीय संस्कृति व परंपरा की झलक

इस मौके पर पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि, "मैं इस विशेष सम्मान को प्राप्त कर बहुत ही अह्लादित हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा की झलक हमारे लोक गीतों में विद्यमान है, इसका प्रभाव हमें भारतीय ग्रामीण समाज में देखने को मिलता है।"

रेक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय पीठ के कार्यो की सराहना की
रेक्टर प्रो शुक्ल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ के तहत हुए कार्यो की सराहना की। साथ ही इसके लिए संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र को बधाई दी। समारो की अध्यक्षता प्रो. कौशल किशोर मिश्र ने की जबकि प्रो. अरविन्द कुमार जोशी ने आभार जताया। संचालन डॉ. शरदधर शर्मा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग