15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम ने बाबा विश्वनाथ के सामने टेका मत्था, अनुयाईयों को दिया प्रवचन, चुपके से आया था बनारस

दुष्कर्म के केस में सजायाफ्ता आसाराम बापू ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेक है। बताया जा रहा है कि बड़ागांव क्षेत्र में स्थित उसके आश्रम में वह अपने अनुयायियों को प्रवचन भी दे रहा था। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर उसके कई अनुयाई नजर आए....

2 min read
Google source verification

वाराणसी: अपने आश्रम में अनुयायियों से दुष्कर्म किए जाने के मामले में दोषी साबित हुए आसाराम ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया है। बताया जा रहा है कि वह बड़ागांव क्षेत्र के अनौरा स्थित अपने आश्रम में तीन दिनों से रुका हुआ था। इस दौरान आश्रम में किसी को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। बताया जा रहा है कि आश्रम पहुंचने वाले उसके अनुयायियों के फोन बाहरी जमा कर लिए जा रहे थे, ताकि कोई फोटो या वीडियो ना बन सके।

मंदिर के बाहर आसाराम के समर्थक रहे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, रेप केस में दोषी ठहराया गया आसाराम पिछले तीन दिनों से वाराणसी में रह रहा था और वह रविवार की शाम अचानक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचा। इस दौरान उसके समर्थक भी मंदिर परिसर के बाहर मौजूद रहे। आसाराम अपनी गाड़ी से उतरा और व्हीलचेयर पर सवार होकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने मंदिर में पहुंचा।

बड़ागांव के अपने आश्रम में आसाराम ने दिए प्रवचन

बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद वह बाहर निकाला, इस दौरान उसके भक्तों को उसकी जानकारी लग चुकी थी और कई भक्त विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के बाहर उसका इंतजार करते नजर आए। बता जा रहा है कि वह तीन दिन पहले बड़ागांव क्षेत्र के अनौरा स्थित अपने आश्रम में पहुंचा था। इस दौरान उसके अनुयाई भी उससे उससे मिलने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, आसाराम ने अपने अनुयायियों को प्रवचन भी दिया है।

दरअसल, रेप केस के मामले में राजस्थान की जोधपुर कोर्ट ने आसाराम को 6 महीने की जमानत दे रखी है। उसी का फायदा उठाकर आसाराम देश में स्थित अपने कई आश्रमों में पहुंच रहा है और उसके अनुयायियों को प्रवचन दे रहा है। आरोप है कि भूत प्रेत का साया बताकर आसाराम ने अपने आश्रम में एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसे इस मामले में सजा हुई है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग