कौशांबी जनपद में बेखौफ बदमाशों ने गुरूवार की देर रात मंझनपुर कोतवाली के बंधवा रजबर गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन एवं पड़ोसी मौके की ओर दौड़े, तब असलहों से लैस बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिजन खून से लथपथ मुन्ना पाठक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लकीर पीटती रही।