1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को किया नमन, बनारस के प्रमुख घाट पर भोर से ही उमड़ी रही लोगों की भीड़

less than 1 minute read
Google source verification
Ganga Bath

Ganga Bath

वाराणसी. मकर संक्रांति पर लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। गंगा स्नान के बाद भगवान सूर्य व अपने आराध्य देवों की पूजा करने के बाद दान-पुण्य किया। कड़ाके की ठंड व कोहरा भी आस्था के जनसैलाब को नहीं रोक पाया। स्नान करने का क्रम दोपहर तक जारी रहा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी जंगमबाड़ी मठ के वीरशैव महाकुंभ में होंगे शामिल, करेंगे सिद्धांतशिखामणि ग्रंथ का लोकार्पण

मकर संक्रांति पर काशी के प्रमुख घाट पर लोगों की भोर से ही भीड़ जमा हो गयी थी। लोगों ने सबसे पहले मां गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। इसके बाद उत्तरायण सूर्य को जल चढ़ाया। गंगा स्नान के बाद भक्तों ने काशी विश्वनाथ से लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में जाकर मत्था टेका। लोगों ने तिल-गुड़ का दान कर सुख-शांति की प्रार्थना की। स्नान के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण आराम से सभी ने गंगा स्नान किया।
यह भी पढ़े:-मकर संक्रांति पर गंगा घाट पर सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, एसएसपी ने किया निरीक्षण

लोगों ने जमकर उड़ायी पतंग
मकर संक्रांति पर लोगों ने जमकर पतंग उड़ायी। गंगा घाट के उस पार भी पतंगबाजों की भीड़ जमा हो गयी थी और दोपहर तक भक्काटा गूंजता रहा। बच्चों से लेकर बड़ों तक पर पतंगबाजी का जुनून सिर चढ़ कर बोल रहा था। किसी के पतंग प पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह तो किसी की पतंग पर प्रियंका गांधी की फोटो बनी हुई थी। सीएए के सर्पोट व विरोध वाली पतंग भी आसमान में जमकर उड़ी। दोपहर तक धूप नहीं निकली थी इसके बाद भी लोगों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ और जमकर पतंगबाजी की।
यह भी पढ़े:-CAA और अनुच्छेद 370 पर जागरूकता लाने के लिए शुरू हुआ सर्टिफिकेट कोर्स

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग