21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By Election Result 2023: ‘ओपी राजभर राजनीति के विषकन्या हैं’, गाजीपुर के सपा विधायक का बड़ा बयान

Ghosi By Election Result 2023: घोसी विधानसभा सीट पर सुधाकर सिंह की जीत के बाद बयानबाजियों का दौर चालू हो गया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने शानदार जीत हासिल कर ली है। गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने ये बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ghosi by election result sp mla took a jibe at op rajbhar bypoll results 2023

Ghosi By Election Result 2023: दारा सिंह चौहान पर सुधाकर सिंह ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। घोसी सीट पर 33वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 81, 668 हजार वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 12,44,27 वोट मिले हैं।


ओपी राजभर को कहा विषकन्या

घोसी विधानसभा सीट पर सुधाकर सिंह की जीत के बाद बयानबाजियों का दौर चालू हो गया है। सपा को घोसी में मिले शानदार जीत पर गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने खुशी जाहिर की।

चुनाव परिणाम आने के बाद ओपी राजभर पर बयान देते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि, ‘ओपी राजभर राजनीति के विषकन्या हैं। ओमप्रकाश राजभर को समझ में नहीं आता है कि कहां कब क्या बोलना चाहिए। कभी मां की कसम खाएंगे कभी किसी की कसम खाएंगे। राजनीति कसम खाने से नहीं चलती है रिश्ते निभाने से चलती है।’

घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थी। इस सीट पर छह साल में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के लिए इस चुनाव को तैयारी माना जा रहा है।

घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है, जो आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है।